नवरात्र के अष्टमी के अवसर पर निशांत कुमार पहुंचे गर्दनीबाग काली मंदिर,दी शुभकामनाएं

लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए रखने वाले निशांत कुमार अब लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को उन्होंने पटना के प्रसिद्ध गर्दनीबाग काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।नवरात्र के अष्टमी के अवसर पर निशांत कुमार राजधानी पटना स्थित गर्दनीबाग काली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा की। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने राज्य ....

नवरात्र के अष्टमी के अवसर पर निशांत कुमार पहुंचे गर्दनीबाग काली मंदिर,दी शुभकामनाएं

लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए रखने वाले निशांत कुमार अब लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को उन्होंने पटना के प्रसिद्ध गर्दनीबाग काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।नवरात्र के अष्टमी के अवसर पर निशांत कुमार राजधानी पटना स्थित गर्दनीबाग काली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा की। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने राज्य और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं
मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा,सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं। आज अष्टमी के दिन मां का आशीर्वाद लेने आया हूं। मां का आशीर्वाद बिहार और देश के हर नागरिक पर बना रहे। बता दें कि निशांत कुमार की यह सक्रियता ऐसे वक्त में सामने आई है जब उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल के दिनों में जनता दल (यूनाइटेड) के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें सक्रिय राजनीति में बड़ी भूमिका देने और भविष्य में मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाने की मांग उठती रही है। बता दें कि नीतीश कुमार के पुत्र होने के बावजूद अब तक निशांत राजनीति से दूरी बनाए हुए थे, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी लगातार सार्वजनिक उपस्थिति और पार्टी कार्यक्रमों में भागीदारी ने इन अटकलों को और हवा दी है।