राहुल-तेजस्वी की वोट अधिकार यात्रा में भड़के खड़गे?,कहा-जिसे नहीं सुनना है वो बाहर चला जाए..ये सरकार जरूर बदलेगी

बिहार के सासाराम से इंडिया अलायंस की वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत हुई। इस यात्रा में महागठबंधन के बड़े-बड़े नेता शामिल हुए। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अगुवाई में यात्रा निकली और इस दौरान मंच से लोगों को संबोधित किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी जब भाषण देने पहुंचे तो भीड़ काफी शोर-शराबा कर रही थी। जिसे शांत कराने की कोशिश की गई  लेकिन जब लोग शांत नहीं हुए तो खड़गे का धैर्य भी जवाब दे गया और फिर खड़गे भीड़ के शोर-शराबे...

राहुल-तेजस्वी की वोट अधिकार यात्रा में भड़के खड़गे?,कहा-जिसे नहीं सुनना है वो बाहर चला जाए..ये सरकार जरूर बदलेगी

बिहार के सासाराम से इंडिया अलायंस की वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत हुई। इस यात्रा में महागठबंधन के बड़े-बड़े नेता शामिल हुए। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अगुवाई में यात्रा निकली और इस दौरान मंच से लोगों को संबोधित किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी जब भाषण देने पहुंचे तो भीड़ काफी शोर-शराबा कर रही थी। जिसे शांत कराने की कोशिश की गई  लेकिन जब लोग शांत नहीं हुए तो खड़गे का धैर्य भी जवाब दे गया और फिर खड़गे भीड़ के शोर-शराबे से नाराज़ हो गए।मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा-अगर सुनना है तो सुनो, चाहे यहां सिर्फ 10 लोग भी रहें, मैं अपना भाषण दूंगा। जिसे नहीं सुनना है वो बाहर चला जाए।

ये सरकार जरूर बदलेगी
वहीं अपने संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि  हम लोग सिर्फ चुनाव के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं। संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं। वोट की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं। ये वोट काट-काटकर अपनी हुकूमत चलाना चाहते हैं। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसलिए सभी मजबूती के साथ गठबंधन के लोगों के साथ रहिए। ये सरकार जरूर बदलेगी। इनका कोई अस्तित्व नहीं रहेगा। आपके सहयोग से बिहार में भी सरकार बदलेगी।

चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप
उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। खड़गे बोले कि अब चुनाव आयोग सरकार का एजेंट बनकर रह गया है। 2023 में ऐसा कानून बनाया गया कि अगर आयोग का चेयरमैन या सदस्य गलती करे तो उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं किया जा सकता। उसी मजबूती के दम पर 2024 में धांधली हुई और चुनाव परिणाम बदल दिए गए। अब इस व्यवस्था को रोकना बेहद जरूरी है।भाजपा-आरएसएस गरीबों, युवाओं और महिलाओं के लिए बहुत खतरनाक है। आरएसएस महिलाओं के लिए वोटिंग अधिकार नहीं चाहती थी। भाजपा के लोग हर बात पर तंग कर रहे हैं। वहीं खड़गे ने अंत में कहा कि बिहार की जनता बदलाव के लिए तैयार है। महागठबंधन की एकजुटता से यह सरकार जरूर बदलेगी और इनका अस्तित्व खत्म हो जाएगा।