मोकामा में बदलेंगे सियासी समीकरण? अनंत सिंह के बेटे की वापसी से हलचल,विधानसभा चुनाव लड़ने लंदन से लौटे अभिषेक और अंकित!

मोकामा के बाहुबली और छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह ने ऐलान किया था कि इस बार विधानसभा चुनाव उनकी पत्नी नीलम देवी नहीं, बल्कि उनका बेटा लड़ेगा। इसी बीच रविवार की सुबह उनका इशारा सही साबित होता नजर आया, जब अनंत सिंह के जुड़वा बेटे अभिषेक और अंकित लंदन से पटना लौट आए।तेजस राजधानी से पटना जंक्शन पर उतरते ही समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। वहां से...

मोकामा में बदलेंगे सियासी समीकरण? अनंत सिंह के बेटे की वापसी से हलचल,विधानसभा चुनाव लड़ने लंदन से लौटे अभिषेक और अंकित!

मोकामा के बाहुबली और छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह ने ऐलान किया था कि इस बार विधानसभा चुनाव उनकी पत्नी नीलम देवी नहीं, बल्कि उनका बेटा लड़ेगा। इसी बीच रविवार की सुबह उनका इशारा सही साबित होता नजर आया, जब अनंत सिंह के जुड़वा बेटे अभिषेक और अंकित लंदन से पटना लौट आए।तेजस राजधानी से पटना जंक्शन पर उतरते ही समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। वहां से दोनों सीधे 'माल रोड' स्थित मोकामा विधायक नीलम देवी के सरकारी आवास पहुंचे और परिवार से मिले। 

मोकामा सीट पर अनंत सिंह का दबदबा
2005 से लेकर 2020 तक मोकामा सीट पर अनंत सिंह का दबदबा रहा है। 2022 में उनकी गैरमौजूदगी में पत्नी नीलम देवी ने जीत दर्ज की थी। लेकिन अब अनंत सिंह साफ कर चुके हैं कि वे पत्नी की बजाय बेटे को चुनावी मैदान में उतारेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कियही वजह है कि विदेश में पढ़ाई कर रहे दोनों बेटे अचानक चुनावी मौसम में वतन लौट आए हैं।पिछले दिनों अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के कद्दावर नेता ललन सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने साफ कहा था कि वे जदयू के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे और बेटा मैदान में उतरेगा। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

मोकामा की सियासत को गरमा दिया है
बता दें, इसी साल जनवरी में जब अनंत सिंह का नाम सोनू-मोनू गैंग के साथ गोलीकांड में आया, उसी के तुरंत बाद उनके बेटे विदेश रवाना हो गए थे लेकिन अब बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दोनों भाइयों की वतन वापसी ने मोकामा की सियासत को गरमा दिया है।दोनों जुड़वा बेटे अभिषेक और अंकित 24 साल के हैं। नोएडा के अमिटी यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद वे लंदन में आगे की पढ़ाई कर रहे थे। सूत्रों के बाद ऐसा माना जा रहा है कि उनमें से एक भाई मोकामा सीट से चुनाव लड़ेगा।