सासाराम में गरजे राहुल गांधी बोले -ये संविधान बचाने की लड़ाई है.. बीजेपी-आरएसएस संविधान को मिटाने पर तुले हैं
महागठबंधन की ओर से शुरू हुई वोट अधिकार यात्रा के पहले दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सासाराम के सुआरा हवाई अड्डा मैदान में बड़ी सभा को संबोधित किया।राहुल गांधी ने कहा –ये संविधान को बचाने की लड़ाई है। पूरे देश मे बीजेपी-आरएसएस संविधान को मिटाने पर तुले हैं।जहां भी चुनाव होता है, ये जीतते हैं। महाराष्ट्र में ओपिनियन पोल कह रहे थे महागठबंधन चुनाव जीतेगा। लोकसभा में महागठबंधन जीतता है, लेकिन 4 महीने में उसी क्षेत्र में हम हारते हैं। हमने पता लगवाया तो पता चला 1 करोड़....

चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बहुचर्चित वोट अधिकार यात्रा का आगाज़ सासाराम से हो गया है। यात्रा के पहले दिन सासाराम के सुआरा एयरपोर्ट मैदान में जनसभा आयोजित की गई, जहां महागठबंधन के बड़े नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।जनसभा में 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे लगाए गए।'वोट अधिकार यात्रा' के पहले दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद हैं। साथ ही लेफ्ट पार्टी के नेता भी हैं।
राहुल गांधी ने कहा ..
वहीं महागठबंधन की ओर से शुरू हुई वोट अधिकार यात्रा के पहले दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सासाराम के सुआरा हवाई अड्डा मैदान में बड़ी सभा को संबोधित किया।राहुल गांधी ने कहा –ये संविधान को बचाने की लड़ाई है। पूरे देश मे बीजेपी-आरएसएस संविधान को मिटाने पर तुले हैं।जहां भी चुनाव होता है, ये जीतते हैं। महाराष्ट्र में ओपिनियन पोल कह रहे थे महागठबंधन चुनाव जीतेगा। लोकसभा में महागठबंधन जीतता है, लेकिन 4 महीने में उसी क्षेत्र में हम हारते हैं। हमने पता लगवाया तो पता चला 1 करोड़ नए वोटर जादू से पैदा हो गए।
मोदी सरकार पर हमला
उन्होंने आगे कहा बिहार की जनता वोटों की चोरी नहीं करने देगी क्योंकि गरीब-कमजोर लोगों के पास सिर्फ वोट का हक है। आयोग जो कर रहा है, वो सबको पता है। इलेक्शन कमीशन को हम ये नहीं करने देंगे।नरेंद्र मोदी जी और NDA अरबपतियों के साथ सरकार चलाती है। आप का पूरा धन 5-6 अरबपतियों को दिया जाता है। ये लोग जाति जनगणना नहीं करवाएंगे- नरेंद्र मोदी जी ने दबाव में आकर कह दिया की जाति जनगणना करवाएंगे। मुझे पता है वो ऐसा कभी नहीं करेंगे।
तेजस्वी का तीखा वार
सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा –आपके वोट की चोरी नहीं हो रही, बल्कि डाका डाला जा रहा है। बिहार लोकतंत्र की जननी है, तेजस्वी और राहुल की जोड़ी यहां से वोट के अधिकार को खत्म होने नहीं देगी।वहीं उन्होंने बिहार सरकार पर नकल का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी योजनाओं की सरकार नकल कर रही है। बता दें कि सासाराम से राहुल औरंगाबाद जाएंगे, वहां किसानों से उनकी मुलाकात होगी।राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा 17 दिनों में 23 जिलों से गुजरेगी, जो 50 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।