बिहार में सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक आज, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद शासन-प्रशासन की रफ्तार तेज हो गई है। इसी कड़ी में सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक आज शाम 5 बजे....

बिहार में सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक आज, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

‎बिहार में नई सरकार के गठन के बाद शासन-प्रशासन की रफ्तार तेज हो गई है। इसी कड़ी में सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित होने जा रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव समेत अन्य वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहेंगे। सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की जानकारी शाम 6 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग के जरिए सार्वजनिक की जाएगी।

‎पहली कैबिनेट बैठक में 22 महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी

‎नई सरकार की यह दूसरी कैबिनेट बैठक होने के कारण इसे काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।इससे पहले 22 अप्रैल को हुई पहली कैबिनेट बैठक में 22 महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी दी गई थी। उस बैठक का सबसे बड़ा फैसला राज्य के 11 शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने का था, जिसे शहरी विकास के लिहाज से बड़ा कदम माना गया।

‎यह रोक 30 जून 2027 तक लागू रहेगी

‎सरकार ने इन प्रस्तावित टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री पर अस्थायी रोक भी लगा दी थी। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, भागलपुर और छपरा के आसपास यह रोक 30 जून 2027 तक लागू रहेगी। वहीं पटना, सोनपुर, गया, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया और मुंगेर में जमीन खरीद-बिक्री पर 31 मार्च 2027 तक प्रतिबंध रहेगा।