मकर संक्रांति पर तेज प्रताप का दही–चूड़ा भोज, BJP मंत्रियों को न्योता, विजय सिन्हा–दीपक प्रकाश आमंत्रित

बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति का चूड़ा–दही भोज सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि सत्ता और विपक्ष के बीच सियासी संकेतों की कसौटी माना जाता है। इसी परंपरा के तहत इस बार जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव 14 जनवरी को अपने सरकारी आवास पर चूड़ा–दही भोज का आयोजन करने जा रहे हैं। यह आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि पार्टी और......

मकर संक्रांति पर तेज प्रताप का दही–चूड़ा भोज, BJP मंत्रियों को न्योता, विजय सिन्हा–दीपक प्रकाश आमंत्रित

बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति का चूड़ा–दही भोज सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि सत्ता और विपक्ष के बीच सियासी संकेतों की कसौटी माना जाता है। इसी परंपरा के तहत इस बार जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव 14 जनवरी को अपने सरकारी आवास पर चूड़ा–दही भोज का आयोजन करने जा रहे हैं। यह आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि पार्टी और परिवार से अलग होने के बाद यह उनका पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम होगा।

न्योते ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी
वहीं तेज प्रताप यादव के इस आयोजन से पहले उनके एक कदम ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। बता दें कि उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र सौंपा है। सत्तारूढ़ खेमे के वरिष्ठ नेताओं को न्योता दिए जाने से सियासी पारा अचानक चढ़ गया है।

सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि वे विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर जाकर 14 जनवरी को 26 एम स्ट्रैंड रोड स्थित अपने आवास पर आयोजित दही–चूड़ा भोज का निमंत्रण देकर आए। उन्होंने विजय सिन्हा को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।इसी तरह पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से मुलाकात कर उन्हें भी दही–चूड़ा भोज का निमंत्रण दिया गया। तेज प्रताप यादव ने इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

https://x.com/TejYadav14/status/2008842526485336327?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2008842526485336327%7Ctwgr%5Edaa1d168dddd82cb4deb64371d8eef0408c756b5%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fbihar%2Fpatna%2Fdoes-vijay-sinha-join-tej-pratap-yadav-party-in-bihar-politics

26 एम स्ट्रैंड रोड पर सजेगा सियासी मंच
बता दें कि मकर संक्रांति के दिन तेज प्रताप यादव का आवास 26 एम स्ट्रैंड रोड एक बार फिर सियासी चर्चाओं का केंद्र बनने जा रहा है। सवाल यह है कि क्या आमंत्रित नेता इस भोज में शामिल होंगे या नहीं। उनकी मौजूदगी या गैरमौजूदगी दोनों ही स्थिति में इसके राजनीतिक मायने निकाले जाएंगे।
तेज प्रताप यादव की सक्रियता ने यह साफ कर दिया है कि यह आयोजन सिर्फ एक भोज नहीं, बल्कि आने वाले समय की राजनीति के संकेत देने वाला मंच भी हो सकता है। फिलहाल बिहार की सियासत में मकर संक्रांति से पहले ही गर्माहट महसूस की जा रही है।