रामनवमी 2026: पटना में 7 लाख श्रद्धालु, फूलों की बारिश और भव्य शोभायात्राएं

रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हर तरफ “जय श्रीराम” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है।पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में रामनवमी के मौके पर रात 2 बजे ही पट खोल दिए गए। इसके बाद विशेष आरती हुई। रातभर श्रद्धालु दर्शन के ....

रामनवमी 2026: पटना में 7 लाख श्रद्धालु, फूलों की बारिश और भव्य शोभायात्राएं

रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हर तरफ “जय श्रीराम” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है।पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में रामनवमी के मौके पर रात 2 बजे ही पट खोल दिए गए। इसके बाद विशेष आरती हुई। रातभर श्रद्धालु दर्शन के लिए कतार में खड़े रहे। मंदिर के बाहर जीपीओ गोलंबर तक करीब 1 किलोमीटर लंबी लाइन देखी गई।इस साल यहां करीब 4 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। खास बात यह है कि मंदिर में श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश भी की जाएगी।

पंचरूपी मंदिर में भी भारी भीड़
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और महावीर मंदिर के सेक्रेटरी सायन कुणाल ने राम नवमी के मौके पर आधी रात को पटना महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद आरती हुई। बता दें कि राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी मंदिर में अब तक लगभग 50 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि शाम को होने वाले कार्यक्रमों में राज्यपाल सैयद अता हसनैन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।

52 शोभायात्राएं, डाक बंगला बनेगा केंद्र
रामनवमी के अवसर पर राजधानी पटना में शाम को 52 भव्य शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इन सभी यात्राओं का मुख्य केंद्र डाक बंगला चौराहा होगा, जहां बड़ा मंच तैयार किया गया है।आयोजकों के मुताबिक, महावीर मंदिर और डाक बंगला इलाके में 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। शोभायात्राओं को पाग और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

खास मेहमान भी होंगे शामिल
इस भव्य आयोजन में रामायण धारावाहिक में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता और सांसद अरुण गोविल भी शामिल होंगे। उनके साथ सांसद मनोज तिवारी की मौजूदगी भी कार्यक्रम को खास बनाएगी।महावीर मंदिर को कोलकाता से मंगाए गए फूलों और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 LED स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि दूर से भी लाइव दर्शन किया जा सके।

प्रसाद और विशेष व्यवस्था
रामनवमी के अवसर पर भक्तों के लिए दो विशाल 51-51 किलो के नैवेद्यम लड्डू तैयार किए गए हैं।दोपहर 12 बजे आरती के बाद मंदिर में बिना फूल-माला और प्रसाद के प्रवेश दिया जाएगा।तेज गर्मी को देखते हुए मंदिर के गर्भगृह में 80 टन क्षमता का एसी लगाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान राहत मिलेगी। पूजा के लिए अयोध्या से विशेष पुजारियों को बुलाया गया है।बता दें कि इस बार की रामनवमी पटना के लिए ऐतिहासिक बनती दिख रही है। भक्ति, भीड़ और भव्यता — तीनों का ऐसा संगम शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो।