बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक बंटी ने नामांकन लिया वापस, बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा
बांकीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार अभिषेक बंटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखकर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। अभिषेक बंटी की जगह बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाने का एलान किया है।
DESWA DESK : बांकीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार अभिषेक बंटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखकर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। अभिषेक बंटी की जगह बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाने का एलान किया है।
अभिषेक बंटी ने पारिवारिक कारणों से उपचुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है। बता दें कि यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थी। उसके बाद पार्टी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक बंटी को उम्मीदवार बनाया था। गुरुवार को ही अभिषेक बंटी ने अपना नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान भारत स्काउट-गाइड मैदान में बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया था, जिसमें भाजपा के तमाम बड़े नेता शामिल हुए थे।
सभी ने आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता और जन सुनाज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर पर जमकर हमला बोला था। नेताओं ने दावा किया था कि इस सीट पर अभिषेक बंटी का किसी से मुकाबला नहीं है, उनकी जीत सौ फीसदी तय है। इस बीच अचानक शुक्रवार को अभिषेक बंटी ने नामांकन वापस लेने का एलान कर दिया। अब राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
अभिषेक बंटी को जमीनी कार्यकर्ता बताया जा रहा था और उन्हें सौम्य कार्यकर्ता बताया जा रहा था। इसी बीच अभिषेक बंटी के नामांकन से सभी लोग हतप्रभ रह गए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस हाई प्रोफाइल सीट से बीजेपी आखिर किसे अपना उम्मीदवार बनाती है।













