भागलपुर : मुखिया ने योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिये अपनाया अनोखा उपाय

भागलपुर : मुखिया ने योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिये अपनाया अनोखा उपाय

बिहार में कई ऐसी योजनाएं चलती है जो आम लोगों तक पहुंचती नहीं। प्रचार प्रसार के अभाव में लोग योजनाओं का लाभ ही नहीं ले पाते। लेकिन भागलपुर में एक मुखिया योजनाओं के बारे में प्रचार-प्रसार के लिये अनोखा तरीका अपनाया है। ढोल नगाड़े बजाकर आम लोगों को योजनाओं के बारे में बताते हैं। दरअसल कहलगांव अनुमंडल के एकड़ारा पंचायत के मुखिया हैं संजीव सहाय। पंचायत की योजना लोगों तक पहुंच सके इसके लिये उन्होंने एक तरीका इजात किया है। पंचायत के लोगों को पंचायती राज की हर योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो, इसके लिये उन्होंने ढोल नगाड़े का सहारा लिया। आम लोगों को योजनाओं का फायदा कैसे मिले, इसके लिये वो लोगों को जागरूक करते हैं।  बिहार के किसी भी पंचायत में इस तरह से योजनाओं की जानकारी लाभुकों तक नही पहुंचाई जाती हैं। मुखिया के इस कार्य को पंचायत के लोग भी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। मुखिया संजिव सहाय ने बताया की गांव के लोग काफी भोले होते हैं। योजनाओं की जानकारी नहीं मिलने से ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। इसलिये वो ढोल नागाड़े बजा कर लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचा रहे हैं। मुखिया के इस तरकीब से अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ ले पा रहे हैं। इस वजह से पंचायत में विकास काफी अग्रसर हैं। गांव के लोग न केवल खुश हैं बल्कि अपने गांव का विकास देख कर मुखिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने लगे हैं।