भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया रिश्ता, बोलीं – “सब नया-नया है”
अक्षरा ने साफ शब्दों में कहा, “हुआ है ना… चल रहा है। मैं प्यार में हूं। जो पुराना था, वह भूतकाल में चला गया है। अब मैं अपने भविष्य पर ध्यान दूंगी।”...
भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें दूसरी बार प्यार हो गया है और इस समय वह रिलेशनशिप में हैं। अक्षरा ने साफ शब्दों में कहा, “हुआ है ना… चल रहा है। मैं प्यार में हूं। जो पुराना था, वह भूतकाल में चला गया है। अब मैं अपने भविष्य पर ध्यान दूंगी।” हालांकि, उन्होंने अपने पार्टनर का नाम उजागर करने से इनकार किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “नजर बहुत तेज लगती है, अभी नहीं बताऊंगी।”यह पहली बार है, जब अक्षरा ने खुलकर पवन के अलावा किसी से दोबारा प्यार की बात कही है।
शादी पर क्या बोलीं अक्षरा?
जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया, तो अक्षरा ने कहा कि फिलहाल वह अपने नए रिश्ते को समझने की कोशिश कर रही हैं। “अभी सब नया-नया है, इसलिए मैं चीजों को धीरे-धीरे फिगर आउट कर रही हूं।” गौरतलब हो कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह के पुराने रिश्ते की चर्चा लंबे समय तक सुर्खियों में रही है। वहीं जब उनसे पवन सिंह के कोई एक अच्छाई के बारे में पूछा गया तो सबसे पहले अक्षरा सिंह ठहाके मारकर हंसने लगी फिर उन्होंने जवाब दिया कि ‘इतना ज्यादा अच्छा किया है कि अच्छाई ही नहीं याद है फिर उन्होंने कहा कि, ‘पवन सिंह हमारे इंडस्ट्री में काम करते हैं। एक सिंगर के तौर पर वह बहुत अच्छे हैं, लेकिन एक्टर के तौर पर मैं निरहुआ को ज्यादा अच्छा मानती हूं। इससे ज्यादा मैं किसी के बारे में कुछ नहीं जानती हूं।
मुझे तेज प्रताप पर्सनली पसंद हैं
वहीं बिहार चुनाव के दौरान तेज प्रताप यादव के लिए कैंपेनिंग करने पर अक्षरा ने कहा कि उन्हें कॉल आया था, इसलिए उन्होंने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, मुझे तेज प्रताप पर्सनली पसंद हैं। वह बिना फिल्टर के अपनी बात रखते हैं, और मैं भी वैसी ही हूं । मैं पार्टी विशेष का ध्यान नहीं रखती, अगर मुझे कॉल आता है तो मैं जरूर जाती हूं। साथ ही, प्रशांत किशोर के बारे में उन्होंने कहा कि उनका थॉट प्रोसेस काफी अच्छा है।













