बिहार विधानसभा चुनाव 2025: BJP ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली सूची, तारापुर से सम्राट चौधरी को टिकट,नंदकिशोर यादव सूची से बाहर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में दोनों डिप्टी सीएम – सम्राट चौधरी को तारापुर से और विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है।हालांकि पार्टी ने कई दिग्गज नेताओं का टिकट काटकर सभी को चौंका दिया है। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जो लगातार 5 बार पटना सिटी से चुनाव जीतते आ रहे हैं, इस बार सूची से बाहर हैं। इसी तरह कुम्हरार....

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में दोनों डिप्टी सीएम – सम्राट चौधरी को तारापुर से और विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है।हालांकि पार्टी ने कई दिग्गज नेताओं का टिकट काटकर सभी को चौंका दिया है। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जो लगातार 5 बार पटना सिटी से चुनाव जीतते आ रहे हैं, इस बार सूची से बाहर हैं। इसी तरह कुम्हरार से 5 बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का भी टिकट कट गया है।
मंत्रियों को मिला फिर से मौका
पहली सूची में कई मौजूदा मंत्रियों को दोबारा मैदान में उतारा गया है। इनमें मंगल पांडे,नीतीश मिश्रा,नीरज कुमार बबलू,जीवेश मिश्रा,राजू सिंह,कृष्ण कुमार मंटू,सुरेंद्र मेहता,डॉ. सुनील कुमार,संजय सरावगी,डॉ. प्रेम कुमार शामिल हैं। वहीं भाजपा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए पहली सूची में 9 महिलाओं को टिकट दिया है। उनमें शामिल हैं रेणु देवी – बेतिया,गायत्री देवी – परिहार,देवंती यादव – नरपतगंज,स्वीटी सिंह – किशनगंज,निशा सिंह – प्राणपुर,कविता देवी – कोढ़ा,रमा निषाद – औराई,अरुणा देवी – वारिसलीगंज,श्रेयसी सिंह – जमुई।
चुनाव की स्थिति
बता दें कि इस बार भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य में 9 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। गौरतलब हो कि 2020 में बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें पार्टी 74 सीटें जीती थी। अभी वर्तमान बिहार में बीजेपी के 80 विधायक हैं।