बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस ने तय किए कुछ अहम उम्मीदवार, कुटुंबा से राजेश राम और औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह को टिकट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची सामने आ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने कुछ अहम सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं, जिनपर पार्टी नेतृत्व की ओर से सहमति बन चुकी है।कुटुंबा से राजेश राम, औरंगाबाद से आनंद शंकर को टिकट। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुटुंबा विधानसभा सीट से राजेश राम को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया.....

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची सामने आ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने कुछ अहम सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं, जिनपर पार्टी नेतृत्व की ओर से सहमति बन चुकी है।कुटुंबा से राजेश राम, औरंगाबाद से आनंद शंकर को टिकट। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुटुंबा विधानसभा सीट से राजेश राम को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है।औरंगाबाद सीट से आनंद शंकर सिंह को टिकट दिया गया है।इन दोनों नामों को लेकर पार्टी नेतृत्व और स्क्रीनिंग कमेटी के बीच पूर्ण सहमति बनी है और इनकी औपचारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है।
अन्य सीटों पर भी सहमति की प्रक्रिया जारी
कांग्रेस सूत्रों की मानें तो अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों पर मंथन अंतिम चरण में है और दूसरी सूची जल्द जारी की जा सकती है। पार्टी की कोशिश है कि गठबंधन में समन्वय बनाते हुए जल्द से जल्द प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाए।
कांग्रेस के पहली लिस्ट के संभावित उम्मीदवार
राजेश राम – कुटुंबा
शकील अहमद- कदवा
आनंद शंकर सिंह- औरंगाबाद
बछवाड़ा- ग़रीब दस
कहलगांव- कुशवाहा
अमरपुर- जितेंद्र सिंह