एमपी अजय मंडल से मिलने अस्पताल पहुंचे गोपाल मंडल, सांसद से अंगिका भाषा में कहा-सहिये में टूटलो छै गोर कि सम्मेलन करी रहलो छौ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को भागलपुर में 208 करोड़ की 32 योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल एक हादसे का शिकार बन गए। उनका पांव फिसल गया और वो लड़खड़ाकर गिर पड़े।  उन्हें इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। वहीं सांसद अजय मंडल..

एमपी अजय मंडल से मिलने अस्पताल पहुंचे गोपाल मंडल, सांसद से अंगिका भाषा में  कहा-सहिये में टूटलो छै गोर कि सम्मेलन करी रहलो छौ
GOPAL MANDAL

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल अपने बड़बोले बयान से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वहीं भागलपुर में सीएम नीतीश के कार्यक्रम के दौरान भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल एक हादसे का शिकार बन गए। उनका पांव फिसल गया और वो लड़खड़ाकर गिर पड़े।  उन्हें इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। सांसद अजय मंडल से मिलने वालों का तांता लगा रहा। इसी कड़ी में उनसे मिलने विधायक गोपाल मंडल भी पहुंचे थे। 

वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई

बता दें कि इस दौरान गोपाल मंडल ने सांसद से कुछ इस तरह का मजाक किया कि उस मजाक  का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।गोपाल मंडल जब आईसीयू पहुंचे तो उन्होंने सांसद से अंगिका भाषा में जिस तरीके से हाल चाल पूछा वह चर्चा का विषय बन गया है। गोपाल मंडल ने पूछा कि- सहिये में गोर टूटलो छै कि यहां सम्मेलन करी रहलौ छौ...। विधायक की बात सुन सांसद सहीत वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।  

उनके पैर में फ्रैक्चर है-विधायक

बता दें कि विधायक गोपाल मंडल  ने बताया कि मंगलवार की रात वह पूर्व विधायक बीमा भारती के साथ सांसद का हालचाल जानने गए थे। उनके पैर में फ्रैक्चर है। ऐसे तो वो गिरने वाले नहीं हैं, फिजिकल अच्छा है। खैर अब उन्हें रेस्ट करना होगा। बता दें कि  हमेशा अपने बयानों से च र्चा में रहने वाले गोपाल मंडल ने पिछले दिनों सांसद अजय मंडल के खिलाफ भी बयान दिया था।

राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई

इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे जनप्रतिनिधियों में संवेदनशीलता की कमी का उदाहरण बताया, वहीं कुछ लोगों ने इसे गोपाल मंडल के स्वाभाविक, बेबाक अंदाज से जोड़कर देखा। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब विधायक गोपाल मंडल अपने बयानों या व्यवहार को लेकर विवादों में घिरे हों। वे पूर्व में भी कई बार सार्वजनिक मंचों पर अपने अनोखे और अप्रत्याशित अंदाज के कारण चर्चा में रहे हैं।