बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान कल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब निर्णायक मोड़ पर है। पहले चरण की मतदान प्रक्रिया से पहले ही प्रदेश की राजनीति अपने चरम पर पहुंच चुकी है। प्रचार मंगलवार शाम को थम गया और अब कल यानी 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।इस निर्णायक चरण में कई बड़े नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। इनमें दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा....

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान कल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब निर्णायक मोड़ पर है। पहले चरण की मतदान प्रक्रिया से पहले ही प्रदेश की राजनीति अपने चरम पर पहुंच चुकी है। प्रचार मंगलवार शाम को थम गया और अब कल यानी 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।इस निर्णायक चरण में कई बड़े नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। इनमें दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, RJD के तेजस्वी प्रसाद यादव, और राज्य सरकार के 14 मंत्री शामिल हैं।

मतदान के लिए तैयारियां पूरी 
बता दें कि मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 115 विधानसभा क्षेत्रों के 45,341 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं, छह विधानसभा क्षेत्रों के 2,135 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक ही वोटिंग होगी।बुधवार सुबह से ही डिस्पैच सेंटरों से ईवीएम-वीवीपैट और अन्य मतदान सामग्री वितरण के लिए भेजी गई। सभी सुरक्षा बल आज शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर तैनात हो जाएंगे।गुरुवार सुबह पांच बजे से बूथ लेवल एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल किया जाएगा, और दो घंटे बाद यानी सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।बिहार के मतदाता अब एक ऐतिहासिक फैसले के लिए तैयार हैं। 6 नवंबर को हर वोट की गूंज पूरे प्रदेश की राजनीति में अपनी छाप छोड़ेगी।

18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान 
पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होगा। यह जिले हैं- मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर। इन 121 सीटों पर कुल 2496 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच के क्रम में 1939 को वैध पाया गया। उनमें से 70 प्रत्याशियों ने नामांकन बाद में वापस ले लिया। इसके बाद, कई सेट में नामांकन की छंटनी करते हरेक प्रत्याशी के एक नामांकन को लिया गया तो प्रत्याशियों की कुल वास्तविक संख्या 1314 रह गई। इनमें 1192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं। इस चरण में 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर मतदान होगा। 

758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल
पहले चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। एक करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, एक करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।। इसके अलावा, 1, 00, 904 सर्विस वोटर भी इस चरण में वोट डालेंगे। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। 3, 22, 077 दिव्यांग मतदाता और 5, 31, 423 वरिष्ठ नागरिक मतदाता भी लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेंगे। पहले चरण के मतदान में सात लाख 37 हजार 765 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। वहीं 18 से 40 वर्ष के बीच के 1, 96, 27, 330 युवा मतदाता इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।