बिहार चुनाव 2025: खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी छपरा से लड़ेंगी चुनाव, BJP की छोटी कुमारी को देंगी टक्कर

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। राजद (RJD) ने उन्हें छपरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।चंदा देवी के चुनावी मैदान में उतरने की पुष्टि उनके मैनेजर सोनू पांडेय ने बुधवार को की। उन्होंने बताया कि गुरुवार (16 अक्टूबर) को चंदा देवी मुंबई से पटना पहुंचेंगी, जिसके बाद राजद द्वारा औपचारिक.....

बिहार चुनाव 2025: खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी छपरा से लड़ेंगी चुनाव, BJP की छोटी कुमारी को देंगी टक्कर

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। राजद (RJD) ने उन्हें छपरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।चंदा देवी के चुनावी मैदान में उतरने की पुष्टि उनके मैनेजर सोनू पांडेय ने बुधवार को की। उन्होंने बताया कि गुरुवार (16 अक्टूबर) को चंदा देवी मुंबई से पटना पहुंचेंगी, जिसके बाद राजद द्वारा औपचारिक घोषणा की जाएगी।

खेसारी लाल यादव बोले – "पत्नी चुनाव लड़ेंगी तो करूंगा प्रचार"
वहीं खेसारी लाल यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि वे पिछले चार दिनों से अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए मना रहे हैं। उन्होंने कहा "अगर चंदा देवी मान जाती हैं, तो हम नामांकन दाखिल करेंगे नहीं तो मैं खुद चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन प्रचार करूंगा और तेजस्वी भैया को जिताने की पूरी कोशिश करूंगा।"वहीं खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता और बड़े फैन बेस को देखते हुए, चंदा देवी को मैदान में उतारना राजद के लिए एक बड़ी रणनीतिक चाल माना जा रहा है।

छपरा सीट पर दो महिला प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला
बता दें कि इस बार छपरा विधानसभा में मुकाबला बेहद रोचक होने जा रहा है। चंदा देवी को टक्कर देंगी भाजपा की उम्मीदवार छोटी कुमारी, जिन्हें पार्टी ने मौजूदा विधायक डॉ. सीएन गुप्ता की जगह टिकट दिया है।छोटी कुमारी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं और उन्हें स्थानीय संगठनात्मक अनुभव और मजबूत जनसंपर्क का लाभ मिल सकता है।वहीं, चंदा देवी को उनके पति खेसारी लाल यादव के स्टारडम और स्थानीय समर्थन से मजबूती मिलने की उम्मीद है, क्योंकि खेसारी खुद छपरा जिले के मूल निवासी हैं और क्षेत्र में उनका जबरदस्त फैनबेस है।

छपरा सीट: जातीय समीकरण और पिछला प्रदर्शन
गौरतलब हो कि छपरा विधानसभा सीट पर लंबे समय से भाजपा का प्रभाव रहा है।2020 के चुनाव में बीजेपी के डॉ. सीएन गुप्ता ने राजद के रणधीर कुमार सिंह को लगभग 6,771 वोटों के अंतर से हराया था। बता दें कि  इस सीट पर यादव, राजपूत, ब्राह्मण, बनिया और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका निभाती है। वहीं राजद को उम्मीद है कि चंदा देवी के नाम और खेसारी के चेहरे का फायदा मिलकर इस बार छपरा सीट पर इतिहास बदला जा सकता है।बता दें कि चंदा देवी की एंट्री से छपरा सीट पर मुकाबला हाई प्रोफाइल हो गया है। दो महिला प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होने के कारण यह सीट पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गई है। साथ ही खेसारी लाल यादव की सक्रिय भूमिका इस चुनाव को और रोमांचक बना सकती है।