भोजपुर-बक्सर सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 12 मई को वोटिंग,14 को रिजल्ट
बिहार विधान परिषद की भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी। जारी कार्यक्रम के मुताबिक इस सीट पर 12 मई को मतदान होगा, जबकि 14 मई को मतगणना कराई जाएगी।निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 अप्रैल को अधिसूचना जारी, 23 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि, 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच ,27 अप्रैल को नाम.....................
बिहार विधान परिषद की भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी। जारी कार्यक्रम के मुताबिक इस सीट पर 12 मई को मतदान होगा, जबकि 14 मई को मतगणना कराई जाएगी।निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 अप्रैल को अधिसूचना जारी, 23 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि, 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच ,27 अप्रैल को नाम वापसी की आखिरी तारीख ,12 मई को मतदान और 14 मई को मतगणना। चुनाव की घोषणा के साथ ही भोजपुर और बक्सर क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है, जिससे सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
क्यों खाली हुई सीट?
दरअसल यह सीट 16 नवंबर 2025 से खाली है। पहले इसका प्रतिनिधित्व राधा चरण साह कर रहे थे लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उन्हें यह सीट छोड़नी पड़ी। उनका कार्यकाल 7 अप्रैल 2028 तक था, लेकिन उससे पहले ही सीट रिक्त हो गई।इस सीट पर पहले जनता दल (यूनाइटेड) का कब्जा था, जो एनडीए गठबंधन का हिस्सा है। ऐसे में एनडीए एक बार फिर इस सीट को बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। वहीं विपक्ष भी इस मौके को भुनाने में जुट गया है, जिससे मुकाबला बेहद रोचक होने की उम्मीद है। इस सीट पर पहले जदयू का कब्जा था, जो एनडीए गठबंधन का हिस्सा है।
पिछले चुनाव का रोमांच
बता दें कि 2025 के विधानसभा चुनाव में राधा चरण साह ने संदेश सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने राजद उम्मीदवार दीपू सिंह को महज 27 वोटों के बेहद करीबी अंतर से हराया था।इस चुनाव में उन्हें 80,598 वोट मिले थे, और यह मुकाबला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना था।भोजपुर-बक्सर की यह सीट स्थानीय निकाय से जुड़ी है, इसलिए यहां का चुनावी गणित आम चुनावों से अलग होता है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं।













