छठ महापर्व की धूम: पीएम मोदी ने देशभर के भक्तों से की खास अपील
दीपावली की रौनक और खुशियों के बाद अब देशभर में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह चार दिवसीय पर्व 25 अक्टूबर से ‘नहाय-खाय..
दीपावली की रौनक और खुशियों के बाद अब देशभर में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह चार दिवसीय पर्व 25 अक्टूबर से ‘नहाय-खाय’ के साथ आरंभ होगा। सूर्य देव और छठी मइया की पूजा-अर्चना के इस पावन पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
गीत साझा करने का आग्रह
वहीं इस पर्व को लेकर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पोस्ट पर छठ पूजा महत्व को उजागर करते हुए देशवासियों से इस पवित्र पर्व के गीत साझा करने का आग्रह किया है।उनके इस संदेश ने गांव की महिलाओं को प्रेरित किया है, जो हर साल छठ पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। बता दें कि यह पर्व सूर्य उपासना का प्रतीक है।
भावपूर्ण संदेश
पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट पर छठ महापर्व को लेकर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि प्रकृति और संस्कृति को समर्पित महापर्व छठ आने वाला है।यह त्योहार बिहार सहित देशभर में श्रद्धालु धूमधाम से मना ते हैं। इस पर्व की तैयारियों में श्रद्धालु भक्ति-भाव से जुटे हैं। इस छठ पूजा पर छठी मइया के गीत इस पावन पर्व की भव्यता को और बढ़ाते हैं।ऐसे में आप भी छठ के गीत मेरे साथ साझा करें, मैं इन गीतों को अपने देशवासियों के साथ बांटूंगा।
नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरूआत
बता दें कि बिहार के गांवों में छठ महापर्व के लिए महिलाएं मिट्टी के चूल्हे बना रही हैं। जहां 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरूआत होगी। इस दिन महिलाएं पवित्र स्नान कर शाकाहारी भोजन करेंगी।इसके बाद 26 अक्टूबर को खरना के दिन व्रत रखकर शाम को नया चूल्हा बनाएंगी और गुड़ का खीर खाएंगी। इसके बाद 27 अक्टूबर को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगी। फिर 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ेंगी।













