मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज रबी महाभियान 2023 के प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी, किसानों को किया जायेगा जागरूक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज रबी महाभियान 2023 के प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी, किसानों को किया जायेगा जागरूक

PATNA : आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानों के लिए एक अभियान को हरी झंडी दिखाई है. आपको बता दे, नीतीश कुमार ने रबी महाभियान 2023 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, माननीय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और माननीय कृषि मंत्री श्री कुमार सर्वजीत मौजूद रहे.

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रबी महाभियान 2023 का शुभारंभ करते हुए. प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस महाभियान का मुख्य उद्देश्य है कि, किसानों में फसलों को लेकर जागरूक किया जाए. इसमें किसानों को खरीफ फसलों की तकनीकी जानकारी दी जाये, रबी मौसम में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, रबी में अनुदानित दर पर उपादान वितरण की जानकारी दी जाएगी, जलवायु अनुकूलन कृषि कार्यक्रम से संबंधित भी जानकारी दी जाएगी.

 

इस प्रचार रथ से किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूकता किया जाएगा, जैविक खेती को प्रोत्साहन दिया जाएगा, फसल विविधीकरण पर विशेष जानकारी दी जाएगी और चतुर्थ कृषि रोड मैप के विभिन्न आयामों की जानकारी भी दी जाएगी. यह रथ बिहार के सभी ग्रामीण इलाकों में जाएगी और किसानों को जागरूक करने का कोशिश किया जाएगा. बिहार सरकार ये पहल बहुत ही सराहनीय है और इससे बिहार के किसानों को बहुत मदद मिलने की उम्मीद है.

 REPORT – KUMAR DEVANSHU