मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025: 1 करोड़ महिलाओं को लाभ,25 लाख महिलाओं को मिले ₹10-10 हजार
बिहार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए भेजे गए। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। पटना में मुख्यमंत्री आवास पर इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए राशि ट्रांसफर.....

बिहार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए भेजे गए। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। पटना में मुख्यमंत्री आवास पर इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए राशि ट्रांसफर की।
आ गए…थोड़ा सा आप लेट से आते हैं
कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम – सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्री उपस्थित रहे। वहीं जब डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा कार्यक्रम में थोड़ी देर से पहुंचे, तो सीएम नीतीश ने हंसते हुए कहा, “आ गए…थोड़ा सा आप लेट से आते हैं।”गौरतलब है कि इस योजना की शुरुआत 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से की थी। उस दिन 75 लाख महिलाओं के खाते में ₹10-10 हजार की राशि ट्रांसफर की गई थी। शुक्रवार को 25 लाख महिलाओं को राशि मिलने के बाद कुल लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ हो गई।
लाभार्थी अंजू देवी ने सीएम से कहा..
लाभार्थियों में 1 करोड़ नंबर पर समस्तीपुर की रहने वाली अंजू रहीं। लाभार्थी अंजू देवी (समस्तीपुर) ने सीएम से कहा, “इस पैसे से हम अपने गांव में किराना दुकान खोलेंगे। इससे पहले जब आपने महिला संवाद किया था, उससे काफी फायदा मिला। आपने पेंशन राशि बढ़ाई और 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी।”मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अंजू देवी की सराहना करते हुए कहा, “आपकी सफलता की कहानी कई महिलाओं के लिए प्रेरणा है। आपने समस्तीपुर को खेती के लिए फेमस कर दिया।”
सीएम नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा...
सीएम नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा,आज 25 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपए दिए गए। पहले पीएम मोदी ने 26 सितंबर को 75 लाख महिलाओं को राशि ट्रांसफर की थी। अब कुल 1 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। जो महिलाएं अभी रह गई हैं, उन्हें अगली तिथि 6 अक्टूबर 2025 को पैसे दिए जाएंगे। इसके बाद हर हफ्ते राशि ट्रांसफर की जाएगी। पहले की सरकार ने महिला के लिए कोई काम नहीं किया वो लोग बस इधर-उधर करते रहते हैं। हमने महिलाओं के लिए कितना काम किया है।