चिराग पासवान पर तेजप्रताप यादव का तंज, कंगना रनौत संग रिश्तों को लेकर दिया बड़ा बयान
तेजप्रताप यादव ने चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि वे इन दिनों “किसी हिरोइन के चक्कर में” हैं। शुरुआत में नाम लेने से बचते हुए उन्होंने बाद में साफ तौर पर बॉलीवुड अभिनेत्री...
बिहार की राजनीति एक बार फिर बयानबाज़ी से गर्म हो गई है। इस बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजप्रताप यादव ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की निजी ज़िंदगी को लेकर टिप्पणी कर सियासी हलचल तेज कर दी है।एक यूट्यूब इंटरव्यू में तेजप्रताप यादव ने चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि वे इन दिनों “किसी हिरोइन के चक्कर में” हैं।
नेताओं के बीच करीबी नजर आई थी
शुरुआत में नाम लेने से बचते हुए उन्होंने बाद में बंगाल चुनाव प्रचार का हवाला देते हुए सीधा बीजेपी सांसद कंगना रनौत का नाम लिया।तेजप्रताप ने दावा किया कि चिराग और कंगना को अक्सर साथ देखा जा रहा है—चाहे संसद परिसर हो या सार्वजनिक कार्यक्रम। उनका इशारा हाल ही में वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो की ओर था, जिसमें दोनों नेताओं के बीच करीबी नजर आई थी।
बहुत अच्छे दोस्त
हालांकि, इस पूरे मामले पर कंगना रनौत पहले ही स्थिति साफ कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि चिराग पासवान उनके “बहुत अच्छे दोस्त” हैं और उनके बीच किसी भी तरह का रोमांटिक रिश्ता नहीं है। जब भी मैं उनके बारे में सोचती हूं मुझे उनमें सिर्फ एक दोस्त ही नजर आता है।कंगना ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा,“अगर हमारे बीच कुछ होता, तो अब तक हमारे बच्चे हो चुके होते।”उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनकी दोस्ती करीब एक दशक पुरानी है और इसमें किसी तरह का रोमांस नहीं है। अगर होता तो अब तक हो चुका होता।
दोनों के बीच दोस्ती कायम
बता दें कि कंगना रनौत और चिराग पासवान की दोस्ती साल 2011 में आई फिल्म “मिले ना मिले हम” से शुरू हुई थी। इस फिल्म से चिराग ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें कंगना उनकी को-स्टार थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती कायम रही। बता दें कि आने वाले समय में कंगना अपनी फ्रेंचाइजी की अगली कड़ियों 'क्वीन 2' और 'तनु वेड्स मनु 3' में नजर आएंगी। वहीं, चिराग पासवान अब फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर पूरी तरह से राजनीति और अपने मंत्रालय की जिम्मेदारियों में व्यस्त हैं।













