धुरंधर-2 में दिखा अतीक जैसा किरदार!, राम कृपाल यादव का बड़ा बयान,बोले- जो हकीकत था वो दिखाया
धमाकेदार वापसी के साथ चर्चा में आई फिल्म धुरंधर-2 इन दिनों हर तरफ सुर्खियां बटोर रही है। धुरंधर-2 के रिलीज होते ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है, और फिल्म का एक खास किरदार इस चर्चा को और भी तेज कर रहा है।फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और स्टार रणवीर सिंह की इस फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, ....
धमाकेदार वापसी के साथ चर्चा में आई फिल्म धुरंधर-2 इन दिनों हर तरफ सुर्खियां बटोर रही है। धुरंधर-2 के रिलीज होते ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है, और फिल्म का एक खास किरदार इस चर्चा को और भी तेज कर रहा है।फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और स्टार रणवीर सिंह की इस फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, तभी से इसके सीक्वल का इंतजार किया जा रहा था। अब धुरंधर-2 उस इंतजार पर खरा उतरती दिख रही है लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है फिल्म का एक किरदार आतिफ अहमद, जिसे लोग चर्चित गैंगस्टर अतीक अहमद से प्रेरित मान रहे हैं। इसी को लेकर सियासी हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।
राम कृपाल यादव का बयान
इस पूरे विवाद पर राम कृपाल यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा कि फिल्मों का काम समाज की सच्चाई को सामने लाना होता है। ऐसे किरदारों को दिखाना गलत नहीं बल्कि जरूरी है। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर और पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा, अगर फिल्म में उनकी कहानी दिखाई जा रही है तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, मेरी तरफ से फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कलाकारों को शुभकामनाएं। फिल्म हिट हो जाए। जो हकीकत था वो दिखाया। बताया देश के अंदर वो कौन कौन लोग हैं जो बाघ का खाल पहनकर अपने को शेर समझते हैं ये वहीं लोग हैं जिन्होंने देश के साथ समाज के साथ गद्दारी करने का काम किया है।
कई दमदार सीन्स के जरिए चर्चा में
बता दें कि फिल्म में दिखाया गया यह किरदार कई दमदार सीन्स के जरिए चर्चा में है। एक सीन में वह नोटबंदी की खबर देखते हुए बातचीत करता नजर आता है, तो वहीं एक इमोशनल सीन में वह अपने बेटे के जनाजे में शामिल न हो पाने की बात करता है और तभी गोलियों की आवाज गूंज उठती है हालांकि, इस किरदार को लेकर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है।कुछ लोग इसे संवेदनशील मुद्दा मानते हुए विरोध कर रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स इसे सिनेमा की सच्चाई दिखाने की ताकत बता रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अतीक अहमद के मरने के बाद कुछ भी कहा जा रहा है। सरकार यह पहले साबित क्यों नहीं कर पाई। जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि पीएम मोदी द्वारा नोटबंदी का फैसला बिल्कुल ठीक था क्योंकि भारत और पाकिस्तान में बैठे कुछ लोग देश को बर्बाद करने की साजिश रच रहे थे। कुल मिलाकर, धुरंधर-2 का यह विवादित किरदार ही फिल्म की सबसे बड़ी खासियत बनकर उभर रहा है और यही कारण है कि दर्शकों की उत्सुकता और दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है।













