बिहार में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, क्या होंगे बड़े फैसले?

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज एक अहम दिन है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में पहली कैबिनेट बैठक आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में होने जा रही है। इस बैठक...

बिहार में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, क्या होंगे बड़े फैसले?

‎बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज एक अहम दिन है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में पहली कैबिनेट बैठक आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में होने जा रही है। इस बैठक को सरकार की प्राथमिकताओं और आने वाले फैसलों के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

‎कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे

‎जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर 1 बजे के बाद दिल्ली से पटना लौटेंगे, जिसके बाद सीधे कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे।इस बैठक को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक का जल्द होना एक अच्छा संकेत है और यह दर्शाता है कि सरकार काम के लिए तैयार है।

‎प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

‎इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को राज्य के विकास के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है। CM ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें बिहार के समग्र विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर मार्गदर्शन मिला है।दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने BJP मुख्यालय में नितिन नवीन से भी मुलाकात की। हालांकि यह मुलाकात छोटी रही, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे मंत्रिमंडल विस्तार और नामों की फाइनल लिस्ट से जोड़कर देखा जा रहा है।

‎जनता के बीच सक्रिय नजर आ रहे हैं

‎बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सम्राट चौधरी लगातार जनता के बीच सक्रिय नजर आ रहे हैं। जनता दरबार के जरिए वे लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और त्वरित समाधान का भरोसा दे रहे हैं।उन्होंने साफ कहा है कि उनका लक्ष्य बिहार को एक विकसित राज्य बनाना है और इसके लिए सरकार अनुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ काम करेगी।