जनसुराज में पूर्व IPS और भोजपुरी स्टार की एंट्री: रितेश पांडेय संभालेंगे प्रचार की कमान, एपी सिंह देंगे रणनीतिक मजबूती
बिहार की राजनीति में तेजी से पैर जमाने में जुटे प्रशांत किशोर अब जनसुराज को और अधिक ताकतवर बनाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को पूर्व IPS अधिकारी एपी सिंह और लोकप्रिय भोजपुरी गायक व अभिनेता रितेश पांडेय ने जनसुराज पार्टी की सदस्यता ली।पूर्व IPS अधिकारी एपी सिंह पार्टी से जुड़कर संगठन को रणनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से मजबूत बनाएंगे, जबकि रितेश पांडेय प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। माना जा रहा है कि रितेश पांडेय की अभिनेता वाली लोकप्रिय....

बिहार की राजनीति में तेजी से पैर जमाने में जुटे प्रशांत किशोर अब जनसुराज को और अधिक ताकतवर बनाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को पूर्व IPS अधिकारी एपी सिंह और लोकप्रिय भोजपुरी गायक व अभिनेता रितेश पांडेय ने जनसुराज पार्टी की सदस्यता ली।पूर्व IPS अधिकारी एपी सिंह पार्टी से जुड़कर संगठन को रणनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से मजबूत बनाएंगे, जबकि रितेश पांडेय प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। माना जा रहा है कि रितेश पांडेय की अभिनेता वाली लोकप्रिय छवि जनसंपर्क और प्रचार में पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
चुनाव लड़ने की अटकलें
रितेश पांडेय की सक्रिय राजनीतिक एंट्री के बाद यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि वे 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज पार्टी से उम्मीदवार बन सकते हैं। गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा के कई सितारों का राजनीतिक दलों से गहरा नाता रहा है और कई कलाकार विभिन्न पार्टियों से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले दिनों में बिहार में क्राइम की क्या हालत हुई है यह सब को पता है। पुलिस किस तरह से बेवकूफ बना रही है यह सब जानते है। बिहार के ADG कहते है कि बिहार में इस मौसम में क्राइम बढ़ जाता है, लेकिन हमारे साथ जो पूर्व IPS ज्वाइन कर रहे है वो अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही ईमानदारी से निभाया है और कई सालों तक इस नौकरी में अपनी सेवा दी है। बता दें कि प्रशांत किशोर लगातार प्रशासन, शिक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर मौजूदा सरकार को घेरते रहे हैं। वहीं अब जनसुराज में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी और फिल्मी सितारे के शामिल होने से पार्टी को नयी ऊर्जा मिलती दिख रही है।