पूर्व विधायक अनंत सिंह पोती की शादी में आज होंगे शामिल,कोर्ट में किया था सरेंडर, बेऊर से सीधे जाएंगे मोकामा

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को एक दिन की पैरोल मिली है। उन्हें यह अनुमति एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए दी गई है। दरअसल चचेरी पोती की शादी में शामिल होने के लिए उन्हें सीजीएम 1 के कोर्ट ने पैरोल की अनुमति दी है। बुधवार की सुबह से अनंत सिंह अगले 24 घंटे जेल से बाहर रहेंगे। राजेश सिंह की बेटी की आज शादी है। इसी शादी में शामिल होने...

पूर्व विधायक अनंत सिंह पोती की शादी में आज होंगे शामिल,कोर्ट में किया था सरेंडर, बेऊर से सीधे जाएंगे मोकामा
Anant Singh

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को एक दिन की पैरोल मिली है। उन्हें यह अनुमति एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए दी गई है। दरअसल चचेरी पोती की शादी में शामिल होने के लिए उन्हें सीजीएम 1 के कोर्ट ने पैरोल की अनुमति दी है। बुधवार की सुबह से अनंत सिंह अगले 24 घंटे जेल से बाहर रहेंगे। राजेश सिंह की बेटी की आज शादी है। इसी शादी में शामिल होने अनंत सिंह गए हैं। शादी बाढ़ के लदमा में है। पूर्व विधायक आज बेउर जेल से बाहर आए और वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे वापस जेल लौट जाएंगे।

उनकी एक झलक पाने के लिए जमा हो गए

बता दें कि पूर्व विधायक ने पोती की शादी में शामिल होने के लिए पहले ही अर्जी लगाई थी। उसी अर्जी को कोर्ट ने स्वीकार की है। पूर्व विधायक को पुलिस की अभिरक्षा में रहने की छूट मिली है। उनके जेल से बाहर आने की खबर मिलते ही उनके समर्थक उत्साहित हो गए और जेल के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए जमा हो गए। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने इलाके में कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

 पूर्व विधायक ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था

दरअसल, मोकामा शूटआउट केस में अनंत सिंह 24 जनवरी से जेल में बंद हैं। 22 जनवरी की शाम मोकामा के नौरंगा में फायरिंग हुई थी। इसके बाद पुलिस ने अनंत सिंह पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया था। उनपर पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की करने, गाली गलौज और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने जैसे आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि मोकामा गोलीबारी केस में पुलिस ने 24 जनवरी को गैंगस्टर सोनू और अनंत सिंह के समर्थक रौशन को गिरफ्तार किया था। इसके कुछ देर बाद पूर्व विधायक ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था।