मोदी कैबिनेट की बैठक में लिया गया अहम फैसला, देश भर में होगी जातीय जनगणना, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में जाति जनगणना करने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट की बैठक के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दिया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब जनगणना में ही जातियों की गणना होगी। पहले की कांग्रेस सरकार ने जातिगत जनगणना कराने को लेकर कोई निर्णय नहीं...

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में जाति जनगणना करने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। कैबिनेट की बैठक के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दिया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब जनगणना में ही जातियों की गणना होगी। पहले की कांग्रेस सरकार ने जातिगत जनगणना कराने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया। हमारी सरकार ने जाति जनगणना कराने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, कांग्रेस ने जातीय गणना कभी नहीं कराई, सिर्फ भ्रम फैलाने का काम किया है।
आंकड़े 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में आएंगे
अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया है। राजनीतिक मामलों की कैबिनेट को 'सुपर कैबिनेट' के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल के टॉप मिनिस्टर्स शामिल होते हैं। पीएम मोदी अध्यक्ष होते हैं। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इस सुपर कैबिनेट के सदस्य हैं। बता दें कि जनगणना इसी साल सितंबर से शुरू की जा सकती है। इसे पूरा होने में एक साल लगेगा। ऐसे में जनगणना के अंतिम आंकड़े 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में आएंगे। हालांकि जनगणना कब से शुरू होगी, इसके बारे में सरकार ने कुछ नहीं कहा है।