झारखंड के दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन का निधन,शोक की लहर, PM मोदी, लालू यादव और राजनाथ सिंह ने जताया दुःख

झारखंड की राजनीति और आदिवासी चेतना के अग्रदूत, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक नेता और तीन बार के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का रविवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। 81 वर्षीय 'दिशोम गुरुजी' लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले एक महीने से किडनी संबंधी समस्याओं के कारण वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।उनके निधन की पुष्टि उनके पुत्र और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर उन्होंने लिखा:“आदरणीय.....

झारखंड के दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन का निधन,शोक की लहर, PM मोदी, लालू यादव और राजनाथ सिंह ने जताया दुःख

झारखंड की राजनीति और आदिवासी चेतना के अग्रदूत, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक नेता और तीन बार के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का रविवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। 81 वर्षीय 'दिशोम गुरुजी' लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले एक महीने से किडनी संबंधी समस्याओं के कारण वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।उनके निधन की पुष्टि उनके पुत्र और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर उन्होंने लिखा:“आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…”

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा– श्री शिबू सोरेन जी एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने लोगों की सेवा करते हुए सार्वजनिक जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल किया। वे खास तौर पर आदिवासी समाज, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित थे। उनके निधन से दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। मैंने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात कर शोक जताया.. ओम शांति…।

लालू प्रसाद यादव ने दी श्रद्धांजलि
पटना में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।लालू ने कहा, 'वो दलित, आदिवासियों के महान नेता थे। हमसे उनका घनिष्ठ संबंध हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।पटना में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। लालू ने कहा, 'वो दलित, आदिवासियों के महान नेता थे। हमसे जनका धनिष्ठ संबंध था।हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'शिबू सोरेन झारखंड के उन कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने समाज के अमजोर दगाँ, विशेष रूप से जनजातीय समाज के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे हमेशा जमीन और जनता से जुड़े रहे।मेरा भी उनसे लंबा परिचय रहा।उनके निधन से मुझे बहुत दुःख हुआ है।उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।