बदलाव होकर रहेगा-तेजस्वी यादव ने जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया,कहा-कोई ‘इफ एंड बट’की गुंजाइश नहीं

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान पूरा होते ही राजनीतिक हल्का-फुलका गरमाया हुआ है। वहीं बिहार  चुनाव 2025 के दोनों चरणों का मतदान खत्म होते ही अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। इस बीच, बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में RJD नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया व एग्जिट पोल संस्थाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने रिकॉर्ड मतदान किया है और इस बार पूरा बिहार...

बदलाव होकर रहेगा-तेजस्वी यादव ने जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया,कहा-कोई ‘इफ एंड बट’की गुंजाइश नहीं

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान पूरा होते ही राजनीतिक हल्का-फुलका गरमाया हुआ है। वहीं बिहार  चुनाव 2025 के दोनों चरणों का मतदान खत्म होते ही अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। इस बीच, बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में RJD नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया व एग्जिट पोल संस्थाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने रिकॉर्ड मतदान किया है और इस बार पूरा बिहार बदलाव के मूड में है। 1995 जैसे हालात बन चुके हैं, अब कहीं कोई ‘इफ एंड बट’ की गुंजाइश नहीं बची है। 

‘इफ एंड बट’ की कोई गुंजाइश नहीं 
तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार की जनता और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया, उन्होंने कहा कि हम सभी सबसे पहले बिहार की जनता को धन्यवाद देना चाहते हैं। दो चरण में चुनाव हुआ और जनता ने लोकतंत्र में आस्था दिखाते हुए रिकॉर्ड मतदान किया।यह जनता के विश्वास की जीत है। तेजस्वी यादव ने अपने बयान में कहा कि 1995 जैसे हालात बिहार में फिर बन गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है। युवाओं, किसानों और गरीबों ने एकजुट होकर वोट किया है। अब किसी ‘इफ एंड बट’ की कोई गुंजाइश नहीं है। इस बार जनता ने मन बना लिया है -बदलाव होकर रहेगा।हमारे लोग वोट चोरी को रोकेंगे। चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े, हमारे लोग देंगे, लेकिन काउंटिंग सेंटर पर डटे रहेंगे।

गोदी मीडिया के इशारे पर सर्वे
वहीं उन्होंने एग्जिट पोल के नतीजों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये सर्वे पूरी तरह “गोदी मीडिया के इशारे पर किए गए हैं। जो लोग कल तक मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सर्वे करते थे, उन्हीं सर्वे में नीतीश कुमार सिर्फ 17 प्रतिशत पर सिमट जाते थे लेकिन, आज जब चुनाव खत्म हुआ, तो वही मीडिया NDA को भारी बहुमत दिखा रही है। यह सब स्क्रिप्ट के हिसाब से चल रहा है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि “SIR को जो बिहार में घुसा दिया गया था, वही अब गोदी मीडिया का नैरेटिव बना रहा है। सैंपल साइज क्या है, उसका मानक क्या है — कोई नहीं बताता। दरअसल, एग्जिट पोल्स सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का जरिया हैं।

पॉजिटिव फीडबैक मिल रहे हैं
तेजस्वी ने कहा कि इस बार बिहार की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट किया है।अब बिहार की जनता जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठ चुकी है। जनता ने रोजगार, शिक्षा और विकास के मुद्दे पर मतदान किया है। हमें पूरा भरोसा है कि परिणाम हमारी उम्मीदों से बेहतर आएंगे।राजद नेता ने दावा किया कि मतदान के बाद उन्हें बहुत पॉजिटिव फीडबैक मिल रहे हैं।उन्होंने कहा कि “हमारे पास जो ग्राउंड रिपोर्ट आई है, वो बेहद सकारात्मक हैं। BJP और NDA के कैंप में बौखलाहट साफ दिख रही है। लोग लाइन में खड़े होकर वोट दे रहे थे और उसी दौरान चैनलों ने एग्जिट पोल चलाना शुरू कर दिया। यह साफ तौर पर जनता के जनादेश को प्रभावित करने की कोशिश है।