पटना में लगे पोस्टरों से बदला सियासी माहौल, कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार को बताया Future CM

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। राजधानी पटना में जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। इन पोस्टरों के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद उनके बेटे निशांत कुमार को नए नेतृत्व के तौर पर पेश किया जा रहा है।पटना की सड़कों पर लगे इन बड़े-बड़े पोस्टरों में एक ओर जहां नीतीश कुमार की तस्वीर है, वहीं .....

पटना में लगे पोस्टरों से बदला सियासी माहौल, कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार को बताया Future CM

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। राजधानी पटना में जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। इन पोस्टरों के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद उनके बेटे निशांत कुमार को नए नेतृत्व के तौर पर पेश किया जा रहा है।पटना की सड़कों पर लगे इन बड़े-बड़े पोस्टरों में एक ओर जहां नीतीश कुमार की तस्वीर है, वहीं दूसरी तरफ निशांत कुमार को प्रमुखता से दिखाते हुए उन्हें “Future CM of Bihar” के तौर पर प्रोजेक्ट किया गया है।

अब नए चेहरे पर क्यों करें विचार...
पोस्टरों में लिखे गए संदेश—“अब नए चेहरे पर क्यों करें विचार…”और “जब ‘क्लाइमेट लोड’ के संकल्पों को पूरा करने के लिए तैयार हैं भाई निशांत कुमार…” सीधे तौर पर नेतृत्व परिवर्तन की ओर इशारा करते हैं। इसके साथ ही “नीतीश सेवक” से “मांग निशांत” तक का सफर दिखाकर कार्यकर्ताओं के मूड को भी स्पष्ट करने की कोशिश की गई है।यह पोस्टर छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल द्वारा लगाए गए हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि पार्टी के युवा और छात्र विंग के भीतर नए नेतृत्व को आगे लाने की मांग जोर पकड़ रही है। पोस्टर में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की तस्वीर भी शामिल है, जो इस पूरे अभियान को और ज्यादा राजनीतिक महत्व देती है।बता दें कि  इस पोस्ट के जरिए जदयू कार्यकर्ता न सिर्फ नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे हैं बल्कि “विकसित बिहार-2040” का विजन भी सामने रखा गया है।

राजनीतिक मायने
निशांत कुमार की संभावित राजनीतिक एंट्री को लेकर पहले से ही चर्चा थी, लेकिन अब पोस्टरों के जरिए इसे सार्वजनिक समर्थन देने की कोशिश की जा रही है। पार्टी के कई नेता भी यह संकेत दे रहे हैं कि आने वाले समय में निशांत के नेतृत्व में जदयू आगे बढ़ सकती है।हालांकि, अंदरूनी राजनीतिक समीकरण कुछ और कहानी बयां कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगर नेतृत्व परिवर्तन होता है तो मुख्यमंत्री पद पर बीजेपी का चेहरा सामने आ सकता है, जबकि निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने का फॉर्मूला भी चर्चा में है।