बिहार में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को नई रफ्तार: 340 नई AC बसें! सफर होगा अब सस्ता, तेज और आरामदायक

बिहार में सफर अब पहले से ज्यादा आसान, तेज और सुरक्षित होने वाला है। राज्य के परिवहन सिस्टम को मॉडर्न बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। परिवहन विभाग ने राज्यभर में 340 नई एसी बसों के संचालन की योजना तैयार की है, जो पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक या सीएनजी से चलेंगी।परिवहन विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित सफर उपलब्ध ...

बिहार में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को नई रफ्तार: 340 नई AC बसें! सफर होगा अब सस्ता, तेज और आरामदायक


बिहार में सफर अब पहले से ज्यादा आसान, तेज और सुरक्षित होने वाला है। राज्य के परिवहन सिस्टम को मॉडर्न बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। परिवहन विभाग ने राज्यभर में 340 नई एसी बसों के संचालन की योजना तैयार की है, जो पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक या सीएनजी से चलेंगी।परिवहन विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित सफर उपलब्ध कराना है। अधिकारियों के अनुसार, इन बसों में आधुनिक सुविधाएं होंगी और इन्हें पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत संचालित किया जाएगा। योजना को जून से चरणबद्ध तरीके से लागू करने का लक्ष्य तय किया गया है।

कहां से होगी शुरुआत
पहले चरण में पटना, गया, भागलपुर, राजगीर और नालंदा में बसों का संचालन शुरू होगा। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य जिलों में भी इस सेवा का विस्तार किया जाएगा।सबसे अधिक 31 बसें पटना में चलाई जाएंगी, जबकि अन्य शहरों में उनकी आबादी और क्षेत्रफल के आधार पर बसों की संख्या तय होगी।पटना नगर निगम द्वारा पहले से संचालित बसों में भीड़ की समस्या को देखते हुए उन्हें भी अपग्रेड और बेहतर किया जाएगा, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

खास सुविधाएं
नई बसों में यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। दिव्यांगजन, बुजुर्ग और महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें,मंथली पास की सुविधा,ऑनलाइन टिकट बुकिंग। वहीं बस स्टॉप पर रूट नंबर और ठहराव की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को सही बस पकड़ने में आसानी होगी और अनावश्यक भागदौड़ से बचा जा सकेगा।यह योजना न सिर्फ बिहार के शहरी परिवहन को आधुनिक बनाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और यात्रियों की सुविधा दोनों को ध्यान में रखते हुए एक स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।