सीतामढ़ी में निशांत कुमार का जोरदार स्वागत; कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से बरसाए फूल, विधायक ने बताया बिहार का भविष्य
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के सीतामढ़ी पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज हो गईं। सीतामढ़ी दौरे पर पहुंचे निशांत कुमार का स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। रुन्नीसैदपुर के कोरलहिया के पास उनका भव्य स्वागत किया गया। आलम यह था कि समर्थकों ने कई जगहों पर जेसीबी पर चढ़कर उन पर फूलों की बारिश की।
DESWA DESK : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के सीतामढ़ी पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज हो गईं। सीतामढ़ी दौरे पर पहुंचे निशांत कुमार का स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। रुन्नीसैदपुर के कोरलहिया के पास उनका भव्य स्वागत किया गया। आलम यह था कि समर्थकों ने कई जगहों पर जेसीबी पर चढ़कर उन पर फूलों की बारिश की।
सीतामढ़ी की धरती पर कदम रखते ही निशांत कुमार ने जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार मां जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी आया हूं और इस पावन धरा को नमन करता हूं। यहां आकर मुझे बेहद आत्मीयता और ऊर्जा की अनुभूति हो रही है। अपने इस दौरे का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि वह बाजपट्टी के मधुरापुर में देश के अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीद रामफल मंडल की शहादत दिवस समारोह में शामिल होने और उनकी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं।
निशांत कुमार के इस आगमन को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें और हलचल काफी तेज हो गई है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक पंकज मिश्रा और जेडीयू नेताओं के बयानों ने माहौल को पूरी तरह सियासी रंग दे दिया। विधायक ने मंच से उन्हें बिहार का भावी भविष्य और नीतीश कुमार का सबसे मजबूत विकल्प बता दिया। विपक्ष के बयानों और पार्टी में उत्तराधिकारी की जारी चर्चाओं के बीच निशांत कुमार का यह जिला दौरा बिहार की सियासत में एक नए दौर का संकेत माना जा रहा है।













