पटना के परसा बाजार में 3 साल की बच्ची से गैंगरेप,चाचा समेत 3 आरोपी , ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही बच्ची

राजधानी पटना के परसा बाजार इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 3 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता की घटना हुई। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों में बच्ची का चाचा भी शामिल है। पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में एक 3 वर्षीय बच्ची के साथ हुई कथित दरिंदगी ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर....

पटना के परसा बाजार में 3 साल की बच्ची से गैंगरेप,चाचा समेत 3 आरोपी , ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही बच्ची

राजधानी पटना के परसा बाजार इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 3 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता की घटना हुई। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों में बच्ची का चाचा भी शामिल है। पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में एक 3 वर्षीय बच्ची के साथ हुई कथित दरिंदगी ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची घर में अकेली थी, जब उसका चाचा उसे बहला-फुसलाकर घर से बाहर ले गया। उसके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे।

बच्ची गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी बच्ची को घर से कुछ दूरी पर सुनसान जगह की ओर ले गए, जहां इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद बच्ची गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली।जब बच्ची की मां घर लौटी और उसे घर में नहीं पाया, तो उसने आसपास तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर बच्ची घायल अवस्था में मिली, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई।

AIIMS Patna में भर्ती 
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची को इलाज के लिए AIIMS Patna में भर्ती कराया।  जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में उपचाराधीन है।दरिंदों ने मासूम के साथ न सिर्फ रेप किया, बल्कि उसके साथ बर्बरता भी की। बच्ची की चीख को दबाने के लिए बदमाशों ने उसके प्राइवेट पार्ट को दांत से काटा।बच्ची के चेहरे, पीठ और नाजुक अंगों पर गहरे जख्म हैं। पूरे शरीर पर मारपीट के नीले निशान हैं। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी, जो बच्ची का चाचा है, और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जबकि एक आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

 सभी आरोपियों का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा
जांच के दौरान घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा, ताकि साक्ष्यों को पुख्ता किया जा सके। एक दिव्यांग युवक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।मामले में POCSO Act समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

, यह मामला अत्यंत गंभीर श्रेणी में आता है
पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रभात भारद्वाज के अनुसार, यह मामला अत्यंत गंभीर श्रेणी में आता है। चूंकि आरोपी बच्ची का अभिभावक भी है, ऐसे में कानून के तहत दोष सिद्ध होने पर कड़ी सजा, यहां तक कि उम्रकैद तक का प्रावधान है। बता दें कि यह घटना समाज के सामने कई सवाल खड़े करती है—खासतौर पर बच्चों की सुरक्षा और पारिवारिक भरोसे को लेकर। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।