बिहार चुनाव 2025: भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया प्रभारी, केशव-मौर्या सह प्रभारी
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज़ कर दी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार, 25 सितंबर को एक बड़ी घोषणा की है।पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सी.आर. पाटिल को सह-प्रभारी....

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज़ कर दी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार, 25 सितंबर को एक बड़ी घोषणा की है।पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सी.आर. पाटिल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
चुनाव की कमान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को सौंपी गई
इसके साथ ही बंगाल चुनाव की कमान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को सौंपी गई है, जबकि विप्लव देव को सह प्रभारी बनाया गया है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की ज़िम्मेदारी वैजयंत जय पांडा को प्रभारी और मुरलीधर माहोल को सह प्रभारी के रूप में दी गई है।बिहार में होने वाले इस बार के चुनाव में सीधी टक्कर एनडीए और महागठबंधन के बीच मानी जा रही है।
पार्टी के भरोसेमंद रणनीतिकार
धर्मेंद्र प्रधान को लेकर कहा जा रहा है कि वह पार्टी के भरोसेमंद रणनीतिकार हैं। यूपी और कर्नाटक जैसे अहम राज्यों में उनकी चुनावी भूमिका सफल साबित हो चुकी है। अब बिहार में एनडीए को मजबूत करने की चुनौती उनके कंधों पर होगी।पार्टी का मानना है कि धर्मेंद्र प्रधान का रणनीतिक कौशल और संगठनात्मक क्षमता बिहार में भाजपा और एनडीए के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।