सीएम आवास पर जेडीयू विधायकों की बैठक खत्म,CM नीतीश बोले–..हर गतिविधि पर रहेगी नजर, निशांत कल JDU में हो सकते हैं शामिल

बिहार की राजनीति इस समय बेहद दिलचस्प मोड़ पर खड़ी है। इसी बीच पटना में मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू विधायकों की अहम बैठक संपन्न हो गई। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायकों को संबोधित करते हुए साफ कहा कि वह राज्यसभा जा रहे हैं, लेकिन इससे बिहार की राजनीति या सरकार के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने विधायकों.....

सीएम आवास पर जेडीयू विधायकों की बैठक खत्म,CM नीतीश बोले–..हर गतिविधि पर रहेगी नजर, निशांत कल JDU में हो सकते हैं शामिल

बिहार की राजनीति इस समय बेहद दिलचस्प मोड़ पर खड़ी है। इसी बीच पटना में मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू विधायकों की अहम बैठक संपन्न हो गई। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायकों को संबोधित करते हुए साफ कहा कि वह राज्यसभा जा रहे हैं, लेकिन इससे बिहार की राजनीति या सरकार के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने विधायकों को भरोसा दिलाया कि भले ही वह राज्यसभा जाएं, लेकिन बिहार में उनकी मौजूदगी और सक्रियता पहले की तरह बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का कामकाज और विकास की प्रक्रिया पहले की तरह ही जारी रहेगी और वह खुद हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

निशांत कुमार जल्द ही जेडीयू की सदस्यता ले सकते हैं
बैठक के दौरान कई विधायकों ने मुख्यमंत्री से एक नई मांग भी रख दी। विधायकों ने आग्रह किया कि उनके बेटे निशांत कुमार को अब सक्रिय राजनीति में लाया जाए। सूत्रों के अनुसार इस दौरान माहौल काफी भावुक हो गया और कुछ विधायक तो भावुक होकर मुख्यमंत्री से उनके राज्यसभा जाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील करने लगे।इस बीच राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि निशांत कुमार जल्द ही जेडीयू की सदस्यता ले सकते हैं। सूत्रों का दावा है कि वह कल ही औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो सकते हैं।

अलग-अलग समय पर मुख्यमंत्री से मुलाकात
वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री आवास पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी  और विजय कुमार सिन्हा ने भी अलग-अलग समय पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इन मुलाकातों को बिहार की बदलती सियासत और संभावित राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।इधर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि बिहार में कोई भी फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा के खिलाफ नहीं हो सकता। यहां तक कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला भी अंततः नीतीश कुमार ही करेंगे। कुल मिलाकर, बिहार की राजनीति में इस समय हलचल तेज है। मुख्यमंत्री का राज्यसभा जाना, निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा और जेडीयू विधायकों की भावुक अपील—इन सबके बीच आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति किस दिशा में जाएगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।