जदयू की रणनीति तैयार, निशांत कुमार करेंगे गांव-गांव संपर्क

बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज होती नजर आ रही है। निशांत कुमार अब जल्द ही राज्यभर के दौरे पर निकलने वाले हैं, जिसे लेकर पार्टी के भीतर तैयारियां जोरों पर हैं।जदयू सूत्रों....

जदयू की रणनीति तैयार, निशांत कुमार करेंगे गांव-गांव संपर्क

बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज होती नजर आ रही है। निशांत कुमार अब जल्द ही राज्यभर के दौरे पर निकलने वाले हैं, जिसे लेकर पार्टी के भीतर तैयारियां जोरों पर हैं।जदयू सूत्रों के मुताबिक, निशांत कुमार अगले महीने से बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा शुरू करेंगे। इस प्रस्तावित यात्रा की पूरी रूपरेखा इसी महीने के अंत में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तय की जाएगी। बैठक में यात्रा के स्वरूप, उसके चरणों और नेताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा होगी।

‎विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाना जरूरी

‎पार्टी के कार्यक्रमों में हाल के दिनों में निशांत कुमार लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। उनका मानना है कि जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना ही संगठन को मजबूत करने का सबसे प्रभावी तरीका है।

‎पूरे राज्य का दौरा करने की इच्छा जताई थी

‎सूत्रों के अनुसार, निशांत कुमार ने पार्टी की सदस्यता लेते समय ही पूरे राज्य का दौरा करने की इच्छा जताई थी। अब उसी योजना को अमल में लाने की तैयारी की जा रही है। इस यात्रा के दौरान वे गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर फोकस करेंगे। साथ ही आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में भी पहल की जाएगी। फिलहाल पार्टी इस बात पर मंथन कर रही है कि यात्रा कितने चरणों में होगी और किन-किन जिलों को इसमें शामिल किया जाएगा। जल्द ही इसका विस्तृत कार्यक्रम सामने आने की संभावना है।