सिंगापुर रवाना होंगे लालू यादव, कोर्ट से मिली विदेश यात्रा की अनुमति

बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav आज सिंगापुर रवाना होंगे। वह पोस्ट किडनी ट्रांसप्लांट रूटीन मेडिकल चेकअप.=

सिंगापुर रवाना होंगे लालू यादव, कोर्ट से मिली विदेश यात्रा की अनुमति

बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav आज सिंगापुर रवाना होंगे। वह पोस्ट किडनी ट्रांसप्लांट रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए विदेश जा रहे हैं। दिल्ली की अदालत से अनुमति मिलने के बाद उनके दौरे का रास्ता साफ हो गया है।

स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लालू यादव..

लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लालू यादव का यह दौरा पूरी तरह मेडिकल जांच और डॉक्टरों से परामर्श के लिए तय किया गया है। नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने दिल्ली में जानकारी देते हुए बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डॉक्टरों ने हर तीन महीने पर नियमित चेकअप की सलाह दी थी, लेकिन पिछले करीब एक साल से जांच नहीं हो पाई थी। इसी वजह से अब उन्हें दोबारा सिंगापुर जाना पड़ रहा है।

लालू  यादव की आंख का ऑपरेशन भी हुआ था

तेजस्वी यादव ने यह भी बताया कि लालू यादव की आंख का ऑपरेशन भी हुआ था और अभी भी उन्हें आंखों से जुड़ी परेशानी बनी हुई है। अदालत से 29 मई को अनुमति मिलने के बाद अब उनका मेडिकल दौरा तय हो गया है। परिवार और पार्टी के नेता लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

लालू प्रसाद यादव को पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति दी..

दिल्ली की विशेष CBI अदालत के जज ए.के. तिवारी ने लालू प्रसाद यादव को पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति दी। अदालत ने उनके आवेदन पर सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया। लालू यादव ने याचिका में कहा था कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जाना है, इसलिए उनका पासपोर्ट वापस किया जाए।सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि यह यात्रा पूरी तरह मेडिकल जरूरतों से जुड़ी है। इसके बाद अदालत ने विदेश यात्रा की अनुमति देते हुए पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दे दिया।

उनकी क्रिमिनल अपील हाई कोर्ट में लंबित..

गौरतलब है कि Lalu Prasad Yadav चारा घोटाले के कई मामलों में सजायाफ्ता हैं। डोरंडा, चाईबासा, देवघर और दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामलों में उन्हें सजा मिल चुकी है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं और उनकी क्रिमिनल अपील हाई कोर्ट में लंबित है। यही कारण है कि विदेश यात्रा के लिए उन्हें हर बार अदालत से विशेष अनुमति लेनी पड़ती है।