43 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी और सलमान खान के साथ मनाया जन्मदिन

43 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी और सलमान खान के साथ मनाया जन्मदिन

DESK : आज महेंद्र सिंह धोनी 43 साल के हो गए इंडियन टीम के स्टार क्रिकेटर और कैप्टन कूल के नाम से जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी 43 साल के हो गए. 7 जुलाई 1981 को झारखंड में जन्मे धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. हालांकि, वह अभी क्रिकेट खेलते हैं आईपीएल मैच में उनका जादू आज भी क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोलता है.

 

माही के जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. धोनी के जन्मदिन पर उनके चाहने वाले लगातार बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने देर रात अपना 43 व जन्मदिन एक्टर सलमान खान और पत्नी साक्षी के साथ मनाया. धोनी ने बॉलीवुट एक्टर सलमान खान और पत्नी साक्षी के साथ देर रात अपना जन्मदिन मनाया. उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें वह सलमान खान और पत्नी साक्षी के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं.

 

वही, सलमान खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए एस धोनी को बर्थडे की शुभकामना दी. चूंकि, 43वें जन्मदिन के मौके पर धोनी अंबानी परिवार के शादी समारोह में मौजूद है, इसलिए उन्होंने सलमान खान पत्नी साक्षी के संग के काटा. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

REPORT - DESWA NEWS