बिहार में वर्षांत से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

2025 के समाप्त होने से सिर्फ दो दिन पहले, बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। चर्चित आईएएस अधिकारी संजीव हंस समेत राज्य के 15 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी ग......

बिहार में वर्षांत से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

बिहार में वर्ष 2025 के समापन से ठीक पहले बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन की अधिसूचना जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस आदेश के तहत अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और प्रमंडलीय आयुक्त स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में अहम बदलाव किए गए हैं।सरकार के अनुसार इस प्रशासनिक पुनर्गठन का उद्देश्य विभागीय समन्वय को मजबूत करना, नीतियों और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना तथा जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाना है

प्रमुख पदस्थापन
अधिसूचना के अनुसार, विजयलक्ष्मी एन. (IAS, 1995) को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग से स्थानांतरित कर अपर मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सचिव, बिहार राज्य योजना परिषद और परियोजना निदेशक, बिहार आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। शीर्षत कपिल अशोक (IAS, 2011) को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग का प्रभारी सचिव बनाया गया है।के. सेंथिल कुमार (IAS, 1996) को प्रधान सचिव, गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें राज्य योजना परिषद और आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं पंकज कुमार (IAS, 1997) को प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास विभाग नियुक्त किया गया है, जबकि वे जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।चर्चित अधिकारी संजीव हंस (IAS, 1997) को अपर सदस्य, राजस्व परिषद के पद पर पदस्थापित किया गया है। नर्मदेश्वर लाल (IAS, 1998) को प्रधान सचिव, कृषि विभाग बनाया गया है। इसके अतिरिक्त वे जांच आयुक्त का दायित्व भी संभालेंगे। विनय कुमार (IAS, 1999) को प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमंडलीय आयुक्तों में बदलाव
प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रेम सिंह मीणा (IAS, 2000) को आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, मनीष कुमार (IAS, 2005) को आयुक्त, सारण प्रमंडल (छपरा) नियुक्त किया गया है।

अन्य अहम नियुक्तियां
महेंद्र कुमार (IAS, 2011) को खेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। आरिफ अहसन (IAS, 2017) को निदेशक, खेल, बिहार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। निलेश रामचंद्र देवरे (IAS, 2011) को विशेष सचिव, पर्यटन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। अमित कुमार पांडेय (IAS, 2014) को प्रबंध निदेशक, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।सरकार का मानना है कि इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से राज्य की प्रशासनिक कार्यप्रणाली अधिक चुस्त-दुरुस्त होगी और विकास योजनाओं के साथ-साथ जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।