बिहार कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
बिहार में बुधवार को मुख्यमंत्री Samrat Choudhary की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिवालय में हुई इस बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों समेत कैबिनेट के लगभग सभी मंत्री मौजूद रहे।....
बिहार में बुधवार को मुख्यमंत्री Samrat Choudhary की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिवालय में हुई इस बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों समेत कैबिनेट के लगभग सभी मंत्री मौजूद रहे। करीब 40 मिनट तक चली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और जनहित से जुड़े फैसले लिए गए।
बैठक के दौरान राज्य सरकार ने बिहार के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। वित्त विभाग ने डीए को 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दिया है। ये फैसला 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। वहीं बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर 5 जिलों में रूरल SP की पोस्ट को मंजूरी दी गई है। पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, वैशाली, मधुबनी और सीवान में ग्रामीण SP तैनात होंगे। कैबिनेट ने पांच नए पदों का सृजन किया है। इन जिलों को अपराध और दंगे के लिए अत्यंत संवेदनशील मानते हुए नए पदों का सृजन किया गया है।
साथ ही आज के बैठक में उद्योग विभाग से जुड़े फैसले भी लिए गए हैं। बिहार में लगातार उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए वैशाली जिले में 100 एकड़ जमीन पर राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM) की स्थापना होने वाले है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण को मंजूरी दी गई। साथ ही NIFTEM कैंपस की स्थापना की जाएगी, जिससे युवाओं को फायदा हो सकेगा। उच्च गुणवत्ता की तकनीकी शिक्षा और कौशल मिल सकेगा। साथ ही पटना के बिहटा में डेयरी प्लांट स्थापित करने को लेकर भी मंजूरी मिली।













