चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा पर लगाई अंतरिम रोक

चेक बाउंस मामले में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को बड़ी कानूनी राहत मिली है। Delhi High Court ने उनकी सजा पर अंतरिम...

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा पर लगाई अंतरिम रोक

चेक बाउंस मामले में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को बड़ी कानूनी राहत मिली है। Delhi High Court ने उनकी सजा पर अंतरिम रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत प्रदान की है।अदालत ने यह राहत इस शर्त पर दी कि अभिनेता एक लाख रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही राशि का एक जमानती पेश करेंगे। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस तथ्य पर विशेष ध्यान दिया कि राजपाल यादव की ओर से संबंधित पक्ष के बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपये पहले ही जमा कराए जा चुके हैं।

‎आगामी सुनवाई के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा

‎इसी आधार पर हाईकोर्ट ने उनकी सजा को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि यह आदेश अंतरिम है और मामले की आगामी सुनवाई के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

‎गौरतलब है कि यह मामला चेक बाउंस से जुड़ा है, जिसमें निचली अदालत ने राजपाल यादव को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। इस फैसले को चुनौती देते हुए अभिनेता ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील दायर की थी।फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजपाल यादव को सशर्त राहत मिल गई है, जबकि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

‎........

‎