पवन सिंह का 40वां जन्मदिन, हर-हर महादेव के नारों संग मनाया बर्थडे,नशे में दिखे पावर स्टार ,केक काटने में को-एक्ट्रेस ने की मदद

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह आज 40 वर्ष के हो गए। अपने चहेते सितारे के जन्मदिन पर जहां एक ओर फैंस जश्न में डूबे हैं, वहीं दूसरी ओर उनका एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है। पवन सिंह ने अपना जन्मदिन आधी रात दोस्तों के साथ मनाया। इस दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे केक काटते हुए हर-हर महादेव के नारे ....

पवन सिंह का 40वां जन्मदिन, हर-हर महादेव के नारों संग मनाया बर्थडे,नशे में दिखे पावर स्टार ,केक काटने में को-एक्ट्रेस ने की मदद

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह आज 40 वर्ष के हो गए। अपने चहेते सितारे के जन्मदिन पर जहां एक ओर फैंस जश्न में डूबे हैं, वहीं दूसरी ओर उनका एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है। पवन सिंह ने अपना जन्मदिन आधी रात दोस्तों के साथ मनाया। इस दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे केक काटते हुए हर-हर महादेव के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके साथ उनके नए भोजपुरी गाने की डांसर भी दिखाई दे रही हैं, जो केक काटने में उनकी मदद करती दिखती हैं।

वीडियो में नशे की हालत, यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं
वायरल वीडियो में पवन सिंह नशे में धूत नजर आ रहे हैं। हालत ऐसी दिख रही है कि वे खुद से केक भी नहीं काट पा रहे हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।कुछ यूजर्स ने इस वीडियो पर नाराजगी जताते हुए निराशाजनक बताया, तो वहीं कई प्रशंसक अपने पसंदीदा स्टार के जन्मदिन को लेकर समर्थन में नजर आए। लोगों का कहना है कि भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय गायक-अभिनेता से फैंस को एक जिम्मेदार छवि की उम्मीद रहती है।

जन्मदिन पर नया गाना भी हुआ रिलीज
इसी बीच, पवन सिंह के फैंस के लिए एक और खास तोहफा भी सामने आया। आज सुबह 7 बजे उनका नया भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है, जिसे लेकर उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।पवन सिंह को अब तक दो अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका योगदान अहम माना जाता है।

अंतरराष्ट्रीय सम्मान से लेकर राजनीति तक
साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा और बिहार के कराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। हालांकि, उन्हें राजा राम सिंह कुशवाहा से एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।फिलहाल, पवन सिंह का जन्मदिन जहां उनके नए गाने की रिलीज से खास बन गया है, वहीं वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और बहस जारी है।