डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, शिक्षा मंत्री बोले-छात्रों के सभी मुद्दों का हुआ समाधान

बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) के पैटर्न में बदलाव और नेगेटिव मार्किंग हटाने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर हुए अभ्यर्थियों के भारी बवाल के बाद अब बिहार की राजनीति चरम पर पहुंच गई है। छात्रों के उग्र प्रदर्शन और डाकबंगला चौराहे पर हुए हंगामे के बीच राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मोर्चा संभालते हुए बड़ा बयान दिया है। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि सरकार ने अभ्यर्थियों की सभी प्रमुख मांगों पर विचार करते हुए उनका समाधान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर करारा राजनीतिक हमला बोलते हुए उन्हें पहले दसवीं की परीक्षा पास करने की सलाह दी है।

डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, शिक्षा मंत्री बोले-छात्रों के सभी मुद्दों का हुआ समाधान

DESWA DESK : टीआरई-4 में पीटी, मेंस की जगह एक ही एग्जाम, नेगेटिव मार्किंग हटाने और सौ फीसदी डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर पटना के गांधी मैदान से सीएम हाउस का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने डाकबंगाला चैराहा पर रोक दिया है। सीएम हाउस घेरने के लिए लगातार आगे बढ़ रहे छात्रों को तितर-बितर करने के लिए डाकबंगला चौराहे पर वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। पानी की बौछार के बीच छात्र हाथ में तिरंगा लेकर डांस करते नजर आए। हालांकि इस दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई।

बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) के पैटर्न में बदलाव और नेगेटिव मार्किंग हटाने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर हुए अभ्यर्थियों के भारी बवाल के बाद अब बिहार की राजनीति चरम पर पहुंच गई है। छात्रों के उग्र प्रदर्शन और डाकबंगला चौराहे पर हुए हंगामे के बीच राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मोर्चा संभालते हुए बड़ा बयान दिया है। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि सरकार ने अभ्यर्थियों की सभी प्रमुख मांगों पर विचार करते हुए उनका समाधान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर करारा राजनीतिक हमला बोलते हुए उन्हें पहले दसवीं की परीक्षा पास करने की सलाह दी है।

 शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि जिन-जिन मुद्दों को लेकर छात्र धरने पर बैठे थे और विरोध जता रहे थे, उन सभी विषयों का समाधान कर दिया गया है। हमारी सरकार की प्राथमिकता ही यही है कि हम अपने युवाओं की समस्याओं का समय पर और सकारात्मक निदान करें। युवा जो-जो विषय और मांगें लेकर हमारे पास आए थे, हम लोगों ने एक-एक कर उनका समाधान कर दिया है। विपक्ष को घेरते हुए शिक्षा मंत्री ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा कटाक्ष किया। 

उन्होंने कहा कि मुझे यह सुनकर बेहद हैरानी हुई कि जिस इंसान ने खुद दसवीं की बोर्ड परीक्षा तक पास नहीं की है, वह आज हमें परीक्षा प्रणाली और सुधारों पर सुझाव दे रहे हैं। तेजस्वी पर तंज कसते हुए मिथिलेश तिवारी ने आगे कहा कि इसी वजह से मैं तेजस्वी जी से फिर कहूंगा कि एक बार आइए और हमारे बिहार सरकार के किसी स्कूल में दाखिला लीजिए। पहले दसवीं पास कीजिए और फिर आकर हमें परीक्षा पर सुझाव दीजिए। 

गौरतलब है कि टीआरई-4 में पीटी, मेंस की जगह एक ही एग्जाम, नेगेटिव मार्किंग हटाने और सौ फीसदी डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर पटना के गांधी मैदान से सीएम हाउस का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने डाकबंगाला चैराहा पर रोक दिया है।  अभ्यर्थियों ने जेपी गोलंबर पर लगाई गई पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया था और डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ गए थे, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को उन्हें रोकने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। अब शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद एक तरफ जहां छात्रों के बीच मांगों के समाधान को लेकर राहत की उम्मीद जगी है, वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्री के इस तीखे बयान से राज्य का राजनीतिक पारा और चढ़ गया है।