बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला चौराहा पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्र, सीआरपीएफ से भी की धक्कामुक्की, सीएम से मिलने पर अड़े
छात्रों से पुलिस की धक्कामुक्की भी हुई है। डाकबंगला चौराहे पर ही पुलिस छात्रों को रोकना चाह रही है। डाकबंगला चौराहे पर भारी फोर्स की तैनाती है और बिहार पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए है। वाटर कैनन भी डाकबंगला चौराहे पर मुस्तैद है। छात्रों का कहना है कि कल जब पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार से हमारी मुलाकात हुई तो हमलोगों ने बता दिया था कि हम सीएम हाउस घेराव के लिए मंगलवार को निकलेंगे, लेकिन हमारी बातों को अनसुना किया गया।
DESWA DESK : सीएम हाउस का घेराव करने निकले छात्र डाकबंगला चौराहा तक पहुंच गए हैं। डाकबंगला से इनकम टैक्स तक का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने लोहे की शील्ड से बैरिकेडिंग की है। यहां पुलिस ने छात्रों को रोक दिया है। छात्र लगातार सीएम हाउस घेरने के लिए आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं।
इस दौरान छात्रों से पुलिस की धक्कामुक्की भी हुई है। डाकबंगला चौराहे पर ही पुलिस छात्रों को रोकना चाह रही है। डाकबंगला चौराहे पर भारी फोर्स की तैनाती है और बिहार पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए है। वाटर कैनन भी डाकबंगला चौराहे पर मुस्तैद है। छात्रों का कहना है कि कल जब पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार से हमारी मुलाकात हुई तो हमलोगों ने बता दिया था कि हम सीएम हाउस घेराव के लिए मंगलवार को निकलेंगे, लेकिन हमारी बातों को अनसुना किया गया।
छात्रों को धमकाया जा रहा है, उनमें फूट डालने की कोशिश की जा रही है। हमलोग सीएम से मिलकर ही रहेंगे। इससे पहले छात्रों ने जेपी गोलंबर पर लगे बैरिकेडिंग को तोड़ दिया था और अब डाकबंगला चैराहे पर छात्रों का भारी जुटान देखने को मिल रहा है। छात्र टीआरई-4 में पीटी, मेंस की जगह पूर्व की भांति एक ही एग्जाम और सौ फीसदी डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग कर रहे हैं।













