बिहार में महंगाई का नया झटका: 25 मई से महंगा होगा सुधा दूध, दही-घी और पनीर भी बढ़े दाम

बिहार में आम लोगों की रसोई का बजट एक बार फिर बढ़ने वाला है। Bihar State Milk Co-operative Federation Limited ने सुधा डेयरी के दूध और दूध से बने कई उत्पादों की कीमतों..

बिहार में महंगाई का नया झटका: 25 मई से महंगा होगा सुधा दूध, दही-घी और पनीर भी बढ़े दाम

बिहार में आम लोगों की रसोई का बजट एक बार फिर बढ़ने वाला है। Bihar State Milk Co-operative Federation Limited ने सुधा डेयरी के दूध और दूध से बने कई उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 25 मई से लागू होंगी। ऐसे में रोजाना इस्तेमाल होने वाले दूध, दही, घी, पनीर, बटर और लस्सी जैसे उत्पाद अब उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा कीमत पर मिलेंगे।

2 रुपए से लेकर 3.13 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी

फेडरेशन के मुताबिक पशुपालक किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमत में 2 रुपए से लेकर 3.13 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। इसी के बाद सुधा उत्पादों के दाम संशोधित किए गए हैं।नई कीमतों के अनुसार सुधा टोंड दूध का आधा लीटर पैकेट अब 28 रुपए में मिलेगा, जबकि एक लीटर पैकेट की कीमत 55 रुपए हो गई है। डबल टोंड दूध का आधा लीटर पैकेट 26 रुपए और एक लीटर पैकेट 50 रुपए में मिलेगा। वहीं सुधा स्टैंडर्ड दूध आधा लीटर 31 रुपए और एक लीटर 60 रुपए में उपलब्ध होगा।

एक लीटर पैकेट की कीमत 55 रुपए 

सुधा गोल्ड दूध का आधा लीटर पैकेट अब 35 रुपए और एक लीटर पैकेट 68 रुपए का हो गया है। गाय दूध और टी स्पेशल दूध की कीमतों में भी 1 से 3 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।दूध के साथ-साथ अन्य डेयरी उत्पादों के दाम भी बढ़ाए गए हैं। 500 मिलीलीटर घी का पॉली पैक अब 325 रुपए में मिलेगा। 200 ग्राम पनीर का दाम बढ़कर 95 रुपए और आधा किलो पनीर 220 रुपए का हो गया है। वहीं 100 ग्राम टेबल बटर 62 रुपए और 500 ग्राम बटर 305 रुपए में मिलेगा।

दूध के साथ-साथ अन्य डेयरी उत्पादों के दाम भी बढ़ाए गए

दही, लस्सी और मिठाइयों की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। 450 ग्राम दही का पाउच अब 35 रुपए और एक किलो दही 78 रुपए में मिलेगा। 140 मिलीलीटर लस्सी 12 रुपए और मैंगो लस्सी 15 रुपए में मिलेगी। इसके अलावा पेड़ा, मिल्क केक, कलाकंद, रसगुल्ला और गुलाब जामुन जैसी मिठाइयों के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।कीमतों में इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है। खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों के मासिक खर्च में अब डेयरी उत्पादों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ना तय माना जा रहा है।

सुधा दूध के नए रेट 

*सुधा गोल्ड (500 ml): 27 से बढ़कर 28 रुपये, 1 लीटर 55 रुपये

*सुधा शक्ति टोंड (500 ml): 25 से बढ़कर 26 रुपये, 1 लीटर 50 रुपये

*सुधा स्टैंडर्ड (500 ml): 29 से बढ़कर 31 रुपये, 1 लीटर 60 रुपये

*गाय दूध (500 ml): 33 से बढ़कर 35 रुपये, 1 लीटर 68 रुपये

*काऊ मिल्क (500 ml): 28 से बढ़कर 29 रुपये, 1 लीटर 57 रुपये

*टी स्पेशल (500 ml): 26 से बढ़कर 27 रुपये, 1 लीटर 52 रुपये

हर श्रेणी में 1 से 3 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। 

घी, पनीर और बटर के नए रेट 

*घी (1 लीटर): 315 से 325 रुपये

*पनीर (200 ग्राम): 85 से 95 रुपये

*टेबल बटर (500 ग्राम): 205 से 220 रुपये

*व्हाइट बटर (100 ग्राम): 55 से 62 रुपये

*मिठ्ठी दही (500 ग्राम): 270 से 305 रुपये

इन उत्पादों में 7 से 35 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दही, लस्सी और ड्रिंक्स पर भी असर

*दही (1 किलो): 72 से 78 रुपये

*लस्सी (140 ml): 10 से 12 रुपये

*मस्तानी (140 ml): 12 से 15 रुपये

*मिल्क केक/पेडा (250 ग्राम): 108 से 125 रुपये

*गुलाब जामुन (1 किलो टिन): 240 से 250 रुपये

*रसगुल्ला (1 किलो टिन): 220 से 240 रुपये

*मिक्स मिठाई टिन: 230 से 250 रुपये