NEET छात्रों के लिए बड़ी राहत! बिहार में सरकारी बसों में फ्री सफर, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

NEET परीक्षा दोबारा आयोजित होने से पहले बिहार सरकार ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने घोषणा की है कि NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अब...

NEET छात्रों के लिए बड़ी राहत! बिहार में सरकारी बसों में फ्री सफर, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

NEET परीक्षा दोबारा आयोजित होने से पहले बिहार सरकार ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने घोषणा की है कि NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अब बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को सिर्फ अपना वैध एडमिट कार्ड दिखाना होगा।

परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में आर्थिक मदद मिलेगी

पेपर लीक विवाद के बाद दोबारा होने जा रही परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों में पहले से ही तनाव का माहौल है। ऐसे में सरकार के इस फैसले को बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। लाखों छात्रों को अब परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में आर्थिक मदद मिलेगी।

छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिली थी

दरअसल, 3 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी। परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिली थी। कई अभ्यर्थियों ने यात्रा, रहने और तैयारी के अतिरिक्त खर्च को लेकर चिंता जताई थी। इसी बीच सरकार ने मुफ्त बस सेवा का ऐलान कर छात्रों को राहत देने की कोशिश की है।

विशेष निगरानी रखने के निर्देश

सरकार की ओर से जिला प्रशासन को भी कई जरूरी निर्देश दिए गए हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और परीक्षा केंद्रों के आसपास पेयजल, छाया, सत्तू और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही, बाहर से आने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज

राज्य के कई जिलों में परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास ट्रैफिक नियंत्रण, अतिरिक्त बसों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।

छात्रों से अपील

सरकार ने साफ किया है कि मुफ्त यात्रा का लाभ केवल वैध NEET एडमिट कार्ड दिखाने पर ही मिलेगा। छात्रों से अपील की गई है कि वे समय से पहले घर से निकलें और यात्रा के दौरान अपना एडमिट कार्ड साथ रखें। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं भी दी हैं।