मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश की राजनीति और यादव परिवार से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे तथा बीजेपी नेता Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव का मंगलवार (13.

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश की राजनीति और यादव परिवार से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे तथा बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का मंगलवार (13 मई) को निधन हो गया. 38 वर्षीय प्रतीक यादव ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

जानकारी के मुताबिक, देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी. तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिवार के लोग उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. फिलहाल अस्पताल की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी होने का इंतजार किया जा रहा है और अब तक उनकी बीमारी की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर अपना व्यवसाय और सामाजिक कार्य संभालते थे. वे लखनऊ स्थित ‘फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे और ‘जीव आश्रय’ नाम की संस्था भी चलाते थे. इस संस्था के जरिए स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, रेस्क्यू, भोजन और देखभाल का काम किया जाता था. फिटनेस और पशु सेवा को लेकर उनकी खास पहचान थी.

यादव परिवार के लिए यह बेहद भावुक और कठिन समय

प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी. वे अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं. निधन की खबर मिलते ही लखनऊ के सिविल अस्पताल में नेताओं, करीबी लोगों और समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया. यादव परिवार के लिए यह बेहद भावुक और कठिन समय माना जा रहा है.