लू से तप रहा बिहार, 23 जिलों में अलर्ट; 25-26 अप्रैल को बारिश के आसार
बिहार में अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह होते ही तेज धूप निकल रही है और दोपहर तक हालात ऐसे हो जा रहे हैं कि घर से निकलना मुश्किल ....
बिहार में अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह होते ही तेज धूप निकल रही है और दोपहर तक हालात ऐसे हो जा रहे हैं कि घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के 23 जिलों में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
दक्षिण-मध्य बिहार के कई हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों तक लू का असर
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-मध्य बिहार के कई हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों तक लू का असर बना रहेगा। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा।, जो सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक है।मौसम विज्ञान केंद्र ने साफ किया है कि अगले 3 से 4 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, यानी फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हालांकि, 25 और 26 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार सारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, नालंदा, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर में हीट वेव की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है।
कहां कितना तापमान (पिछले 24 घंटे)
बता दें कि पिछले 24 घंटे में बक्सर जिले में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। बक्सर में दिन का तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि डेहरी का 42.4, गयाजी 42.2, शेखपुरा 42 और कैमूर में 41.7 डिग्री, पटना 41.2 डिग्री, भागलपुर 40 वाल्मिकीनगर 40.2 डिग्री, छपरा 41.3 डिग्री, मोतिहारी 41 डिग्री, औरंगाबाद 40.9 डिग्री, भभुआ 41.7 डिग्री और जहानाबाद में 40 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। अधिक से अधिक पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं।













