पार्टी में नहीं मिला पद, फिर भी एक्टिव होंगे निशांत कुमार; 3 मई से बिहार दौरा

जदयू ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत....

पार्टी में नहीं मिला पद, फिर भी एक्टिव होंगे निशांत कुमार; 3 मई से बिहार दौरा

जदयू ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम शामिल नहीं है। यानी फिलहाल निशांत पार्टी संगठन में कोई औपचारिक पद नहीं संभालेंगे।पार्टी ने संजय झा को एक बार फिर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की संख्या घटाकर सिर्फ एक कर दी गई है। अब पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को ही यह जिम्मेदारी दी गई है।

‎श्याम रजक को डिमोट कर महासचिव बनाया गया

‎वहीं पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे श्याम रजक को डिमोट कर महासचिव बनाया गया है। वहीं भगवान सिंह कुशवाहा को इस पद से हटाकर रमेश सिंह कुशवाहा को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि भगवान सिंह कुशवाहा को सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।इस बीच निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। उनकी यह यात्रा पश्चिमी चंपारण से शुरू होगी और राज्य के सभी 38 जिलों तक जाएगी।

‎निशांत कुमार की राजनीति में सक्रिय एंट्री की शुरुआत

‎इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और जमीनी फीडबैक लेना बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह दौरा निशांत कुमार की राजनीति में सक्रिय एंट्री की शुरुआत साबित हो सकता है।