मुंबई का न्योता, मोकामा का अंदाज—सोनू सूद और अनंत सिंह की दिलचस्प बातचीत वायरल
बॉलीवुड एक्टर Sonu Sood और मोकामा के बाहुबली विधायक Anant Singh के बीच हुई एक हल्की-फुल्की लेकिन दिलचस्प बातचीत इन...
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बीच हुई एक हल्की-फुल्की लेकिन दिलचस्प बातचीत इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो कॉल पर हुई इस बातचीत में दोनों का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।वायरल क्लिप में सोनू सूद, अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता देते नजर आते हैं। इस पर अनंत सिंह अपने खास अंदाज में जवाब देते हैं—“आवेंगे।” उनकी बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है।
मैं भी आऊंगा आपके घर, लिट्टी-चोखा खाने
वहीं बातचीत के दौरान सोनू सूद कहते हैं, “मैं भी आऊंगा आपके घर, लिट्टी-चोखा खाने।” इस पर अनंत सिंह मुस्कुराते हुए उन्हें आमंत्रित करते हैं। दोनों के बीच की यह सहज बातचीत लोगों को काफी रियल और एंटरटेनिंग लग रही है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सोनू सूद ने अनंत सिंह को लेकर दिलचस्पी दिखाई हो। इससे पहले एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि अनंत सिंह का व्यक्तित्व उन्हें बेहद “इंट्रेस्टिंग” लगता है।
अनंत सिंह के बेटे उनसे मिलने आए थे
उन्होंने बताया कि जब वे पटना गए थे, तब अनंत सिंह के बेटे उनसे मिलने आए थे। उसी दौरान उन्होंने उनके व्यक्तित्व को करीब से समझा और माना कि उनका स्टाइल फिल्मों के लिए काफी प्रभावशाली हो सकता है।बता दें कि सोनू सूद का बिहार और भोजपुरी इंडस्ट्री से भी गहरा लगाव रहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पसंदीदा कलाकारों में पवन सिंह, मनोज तिवारी और खेसारी लाल यादव का नाम लिया था।
बिहार की झलक देखने को मिलेगी
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी आने वाली फिल्म “नंदी” में बिहार की झलक देखने को मिलेगी। इस फिल्म में पवन सिंह का गाना “आईए ना, हमारा बिहार में” भी शामिल है, जो पहले से ही चर्चा में है।













