नीतीश कुमार का सीमांचल-कोसी दौरा 10 मार्च से, विकास कार्यों का लेंगे जायजा,निशांत आज JDU में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 10 मार्च से सीमांचल और कोसी क्षेत्र के दौरे पर निकलेंगे। मुख्यमंत्री की यह यात्रा ‘समृद्धि यात्रा’ और ‘प्रगति यात्रा’ के तहत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य इन इलाकों में चल रही विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करना और जनता से सीधा संवाद स्थापित ................

नीतीश कुमार का सीमांचल-कोसी दौरा 10 मार्च से, विकास कार्यों का लेंगे जायजा,निशांत आज JDU में होंगे शामिल


बिहार की राजनीति इन दिनों एक बड़े सियासी घटनाक्रम को लेकर चर्चा में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों ने प्रदेश की सियासत में हलचल तेज कर दी है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं दूसरी ओर  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 10 मार्च से सीमांचल और कोसी क्षेत्र के दौरे पर निकलेंगे। मुख्यमंत्री की यह यात्रा ‘समृद्धि यात्रा’ और ‘प्रगति यात्रा’ के तहत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य इन इलाकों में चल रही विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करना और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है।

सीमांचल के छह प्रमुख जिलों का दौरा
इस दौरे की शुरुआत 10 मार्च को सुपौल से होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री मधेपुरा पहुंचेंगे, जहां वे तीन दिनों तक प्रवास करेंगे। मधेपुरा में वे नवनिर्मित पुलिस लाइन का लोकार्पण भी करेंगे, जिसे क्षेत्रीय सुरक्षा और पुलिस प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अपनी इस सघन यात्रा के दौरान सीमांचल के छह प्रमुख जिलों— मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया और सहरसा के साथ खगड़िया  का भी दौरा करेंगे।11 मार्च को किशनगंज और अररिया में ‘प्रगति यात्रा’ के तहत विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा होगी, जबकि 12 मार्च को कटिहार और पूर्णिया में कार्यक्रम तय किए गए हैं। यात्रा के अंतिम चरण में 13 मार्च को मुख्यमंत्री मधेपुरा से सहरसा और खगड़िया के लिए रवाना होंगे।

बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत 
बताया जा रहा है कि इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने के साथ-साथ स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद भी करेंगे। इधर बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच उनके पुत्र निशांत कुमार आज दोपहर 1 बजे आधिकारिक तौर पर जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे।पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उनके स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद निशांत कुमार भी बिहार के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक दौरा करेंगे। इस दौरे का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित करना और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना बताया जा रहा है।