JDU में शामिल हुए निशांत कुमार, सीएम नीतीश नहीं रहे मौजूद, नेताओं के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज JDU में शामिल हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहे। संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ललन सिंह ने उन्हें गमछा पहनाया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत ने ललन सिंह और संजय झा के पैर छुए।निशातं ने कहा कि मैं पार्टी के लगकर काम करूंगा। मेरे पिताजी ने जो काम किए हैं मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा....
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज JDU में शामिल हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहे। संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ललन सिंह ने उन्हें गमछा पहनाया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत ने ललन सिंह और संजय झा के पैर छुए।निशातं ने कहा कि मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा। मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है। बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें।’इससे पहले निशांत में अपने पिता नीतीश की स्टाइल में हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। वे सफेद कुर्ते और क्रॉक्स चप्पल में पहुंचे थे।इस दौरान नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगते रहे।
कार्यकर्ताओं के बीच खुशी
निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होते ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच खुशी देखने के लिए मिली। इस दौरान जेडीयू ऑफिस कार्यकर्ताओं की भीड़ से खचाखच भरा रहा और कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिजेंद्र यादव, मंत्री सुनील कुमार समेत जेडीयू के प्रमुख नेता मौजूद रहे।निशांत कुमार के जेडीयू ऑफिस पहुंचते ही फूलों की बारिश के साथ उनका स्वागत किया गया था। निशांत जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के साथ कार्यालय पहुंचे थे। इतना ही नहीं, निशांत कुमार के स्वागत में ढोल-नगाड़े बजाए गए। इसके अलावा हाथी, घोड़े और ऊंट भी आए थे।
10 मार्च से समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे नीतीश
बता दें कि बेटे निशांत कुमार की जदयू में एंट्री के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे। समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत 10 मार्च से होगी और 14 मार्च तक चलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय और शेखपुरा का दौरा करेंगे।













